Partner Ka Zarurat Se Zyada Pyaar Dikhana: जब हमें कोई प्यार करता है तो बहुत ही अच्छा लगता है. यह दुनिया बदली हुई नजर आती है, लगता है हमने सब कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती क्योंकि आजकल प्यार करने वाले की पहचान करना बहुत ही मुश्किल हो गया है. जब कोई हमें प्यार करता है, हमारी तारीफ करके तोहफे देता है और जरूरत से ज्यादा फ्रिक करता है तो लगता है जैसे हम उसके लिए दुनिया के सबसे स्पेशल इंसान हैं. रिश्तों की शुरुआत में सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन आगे चलकर ये कंट्रोल और मैनिपुलेशन में बदलकर एक ट्रैप बन जाए तो परेशानी हो सकती है. ऐसे में इमोशनल मैनिपुलेशन (Emotional Manipulation) की सही वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.
इसे भी पढें- छोटे बच्चों के दांतों को कैसे ब्रश करें? बच्चों की डेंटिस्ट ने बताया बेबी के दांत साफ करने की सही पॉजीशन क्या है
लव बॉम्बिंग और इमोशनल मैनिपुलेशन के संकेत | Love Bombing Signs Emotional Manipulation
लव बॉम्बिंग क्या है?
Love Bombing में पार्टनर अपने साथी को बहुत ज्यादा प्यार, ध्यान, केयर और रोमांटिक जेस्चर दिखाता है और पूरी तरह से उसे कंट्रोल कर लेता है. यह अक्सर वो लोग करते हैं जिनका नेचर टॉक्सिक टेंडेंसी और नार्सिसिस्टिक जैसा होता है.
इमोशनल मैनिपुलेशन के 4 संकेत
ओवर पजेसिव कंट्रोल- अगर आपका पार्टनर शुरुआत से ही आपकी हर मिनट की अपडेट मांगे, दोस्तों से दूर रहने को कहे और बार-बार मैसेज करके आपकी फिक्र जताने की कोशिश करे तो इसका मतलब है कि आपका पार्टनर ओवर-पजेसिव (Over Possessive Synonyms) है.
ओवर तारीफ करना- तारीफ करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तारीफ अच्छी नहीं मानी जाती. कई लोग ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि आपका पार्टनर इमोशनल डिपेंडेंसी (Emotional Dependency) बना सके और आपको जल्दी से भरोसा करने पर मजबूर कर सके.
दखलअंदाजी करना- पार्टनर का जिंदगी में दखल देना एक वक्त तक अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे कि आपके चॉइसेज खत्म हो रही हैं और आप उसकी राय, हां और ना की वजह से जिंदगी के फैसले ले रहे हैं.
इमोशनल प्रेशर होना- आपके जज्बात प्यार, भरोसे या डर का फायदा उठाकर आपको किसी बात के लिए मजबूर करना भी लव बॉम्बिंग का हिस्सा है. इसमें आपका पार्टनर आपको ऐसा महसूस कराता है कि अगर आप उनकी बात नहीं मानेंगे तो रिश्ता खराब हो जाएगा या आप गलत साबित होंगे.
इसलिए रिश्ते में बाउंड्री सेट करें और किसी भी तरह के कंट्रोलिंग नेचर को इग्नोर ना करें. अपनी बात रखें और खुद फैसले लेने की कोशिश करें.
इसे भी पढें- क्या आप भी अपने एक पैर को कंबल या चादर से बाहर निकालकर सोते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 hr agoLIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
2 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
16 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
17 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
17 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
20 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
21 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines