Weight Loss Tips: भागदौड़ भरी लाइफ में आजकल एक कॉमन प्रॉबलम्स अधिकतर लोग फेस करते हैं और वो है वेट गेन करने की। अब ये वजन और फैट बढ़ तो जाता है, लेकिन कम नहीं होता है। इसके लिए काफी एक्सरसाइज और मशक्कत की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोगों के पास समय का अभाव होता है तो वे एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं और मोटापे के चलते डायबिटीज, हार्ट प्रॉबलम्स और ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं और आपके पास समय नहीं है तो हेल्थ ओपीडी पर डॉक्टर रजनी सुषमा ने कुछ ऐसी टिप्स बताई हैं, जिनको अपनाकर आप अपना फैट और वेट बिन एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
ऐसे करें दिन की शुरुआत
डॉ. रजनी सुषमा के अनुसार वेट लॉस करने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नींबू डालकर कर सकते हैं। इससे हम जो भी रात में खाते हैं, उसकी क्लींजिंग हो जाती है। आपको इसके बाद दूध वाली चाय नहीं पीनी है। अगर आपको चाय पीनी भी है तो ग्रीन टी या हर्बल टी ले सकते हैं।
डिटॉक्स वाटर लें
आप दिन में कम से 2 से 3 बार इस वाटर को ले सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप पानी में खीरा, टमाटर, लहसुन, पुदीना काटकर डाल दें। इससे आपका एल्कलाइन वाटर बन जाएगा। इस पानी को दिन में प्यास लगने पर पिएं।
खाना खाने से पहले करें ये काम
आपको खाना खाने से आधा घंटे पहले पानी पीना है। इसके बाद थोड़ा सलाद खाएं फिर खाना खाएं। खाने में आप हो सके तो मिलेट खाएं। इसके अलावा आप तीन चार अनाज मिलाकर आटा बनवा लें और उसकी रोटी खा सकते हैं। इसमें आप चना, बाजरा, मक्का आदि का आटा ले सकते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। आप इस आटे में नॉर्मल गेहूं की जगह ब्लैक वीट भी ले सकते हैं। इससे शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है।
खाने से पहले मीठा खाएं
डॉ. रजनी के अनुसार खाने के बाद की जगह खाने से पहले मीठा खा लें। इसके लिए आप शुरुआत में गुड़ खा सकते हैं। इससे आपकी मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। हालांकि आपको खाने के बाद कुछ भी मीठा नहीं खाना है।
शाम को न खाएं दही
दही शाम को न खाएं, क्योंकि ये ब्लॉकेज करता है। इसकी जगह आप छाछ ले सकते हैं। अगर रात में दही खाना भी चाहें तो रायता बनाकर खा लें, लेकिन सादा दही न खाएं।
बिना चिकित्सक की सलाह न लें दवाई
बिना चिकित्सक के कोई भी वेट लॉस की दवाई न लें। इसकी जगह आप मेथी का पानी पी सकते हैं। रात में आपको मेथी पानी में भिगोकर रखनी है, जिसको सुबह पी लें। बची हुई मेथी को आप रोटी में या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।
रात को करें ये काम
रात के समय भुना हुआ अजवाइन या जीरा पीसकर खाएं। इससे सुबह पेट साफ हो जाएगा। अगर आप रात में एलोवेरा जूस लेते हैं तो ये वेट लॉस करेगा। अगर सुबह एलोवेरा लेंगे तो ये कब्ज दूर करता है। इन आसान से उपायों को अपनाकर आप अपना वेट लॉस बिना एक्सरसाइज के कर सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Ramadan 2025: सेहरी के समय लें ये डाइट, पूरे दिन एनर्जी से रहेंगे टाइट!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 hr agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines