---विज्ञापन---

Ramadan 2025: सेहरी के समय लें ये डाइट, पूरे दिन एनर्जी से रहेंगे टाइट!

Ramadan 2025: इस्लाम के सबसे पाक महीने रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से होने वाली है। इस महीने में लोग पूरे दिन रोजा रखते हैं। इस दौरान वे पानी तक नहीं पीते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि सुबह की सेहरी में कुछ ऐसी हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर लिया जाए, जिससे इफ्तार तक एनर्जी बनी रहे।

Ramadan 2025: माह-ए-पाक रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हो रही है। 1 मार्च 2025 को चांद दिख गया है। हर साल इस पवित्र महीने को बड़ी शान-ओ-शौकत के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दौरान लोग अपना अधिकतर वक्त खुदा की इबादत में गुजारते हैं। सुबह सेहरी के बाद नमाज अदा की जाती है और रोजे की शुरुआत हो जाती है। इसके बाद लोग पूरे दिन बिना पानी और खाने के रोजा रखते हैं। शाम को नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तार किया जाता है।

पूरे दिन बिना पानी के रहना काफी कठिन काम है, लेकिन जब इबादत की बात होती है तो रोजेदारों को ये बिल्कुल भी कठिन नहीं लगता है। दिनभर बिना खाए-पिए रहने से एनर्जी काफी लो हो जाती है। इस कारण हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अगर आप सेहरी के समय पर ले लेंगे तो पूरे दिन आपकी एनर्जी बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

सेहरी में करें ये काम

पूरे दिन एनर्जी से भरा रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस कारण सेहरी में लिक्विड डाइट ज्यादा लें। इस कारण कोशिश करें कि ऐसे फल खाएं, जिनमें रस हो। इसके साथ ही आप नारियल पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप संतरा, सेब, पपीता, तरबूज, खीरा, टमाटर, खजूर का भी सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन से भरी चीजें लें

रोजा में दिनभर एनर्जी बनी रहें, इस कारण प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें लें। इसमें आप दाल का शोरबा, सब्जियों का सूप, नमकीन ओट्स जिसमें हरी सब्जियां हों, दही, भीगे हुए नट्स आदि को शामिल करें। छाछ या लस्सी, हर्बल टी और सादा पानी कम से कम 2 से 3 गिलास पीना चाहिए। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरे रहेंगे।

---विज्ञापन---

सेहरी में न लें ये चीजें

सेहरी में ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं करना है। इसके साथ ही ज्यादा मीठी चीजों को भी अवॉइड करें। जंक फूड, कैफीन से भरी चीजें, जैसे चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बना लें। ये पानी को कम करती हैं और डिहाइड्रेशन हो सकता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dark Chocolate Benefits: हार्ट सहित इन बीमारियों से आपको दूर रखेगी डार्क चॉकलेट, स्टडी में हुआ खुलासा!

First published on: Mar 01, 2025 10:12 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola