हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss Tips: नए साल से पहले 31 दिनों में वजन होगा कम, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Weight Loss Tips: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को साल के खत्म होने से पहले कम करने का प्लान बना रहें हैं, तो यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: साल का अंतिम महीना लगभग आ ही चुका है। इसके लिए कुछ लोगों ने अभी से ही योजना बनानी शुरू कर दी है कि इस साल के आखिरी कुछ दिन और आने वाले साल का पहला दिन कैसे खुशियों के साथ और अपने पसंदीदा कामों के साथ बिताएं। कुछ लोग इस दौरान छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने घरवालों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का प्लान होता है कि वह अपने बढ़ते वजन को कैसे कम करें। आइए जानते हैं कि 31 दिनों में आप अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं?

अपने खाने पर कंट्रोल करें

कई लोग अपनी डाइट को सही से मैसेज नहीं कर पाते हैं। वह डाइट तो सही लेते हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार नहीं खते या फिर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। कई लोग तो आपने मन के अनुसार खाते हैं, जबकि आपको अपने पेट के अनुसार खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स की माने तो आपको किसी भी मील को आधा पेट ही खाना चाहिए। कभी भी पेट को पूरी तरह से न भरें, क्योंकि ज्यादा खाने से डाइजेशन सिस्टम पर दबाव पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने भूख का 75 प्रतिशत ही खाएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। साथ ही जितना शरीर के लिए जरूरी हो उसे पोषण मिल जाता है।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

रात के खाने का रखें ध्यान

कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि दिन ढलने के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। वैज्ञानिक रूप से शाम के बाद नेचर के साथ हमारा शरीर को भी आराम की जरूरत होती है। शाम के बाद डाइजेशन सिस्टम भी आराम की मुद्रा में जाने लगता है। इसलिए आप इस समय जो भी खाते हैं, वह अच्छे से नहीं पच पाता है। अगर आप शाम को बाद कुछ हल्का खाने वाले नियम को अपनाएंगे तो आपको वजन घटाने में मदद मिल सकता है।

8 से 9 घंटे की नींद लें और एक्सरसाइज करें

वजन कम करने के लिए तनाव से दूर रहना और भरपूर नींद लेना जरूरी है। कई बार तनाव के कारण भी आपका वजन बढ़ जाता है। इसलिए आप तनाव से दूर रहें और एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप अपने रूटीन में योग, जॉगिंग या फिर जिम का सहारा ले सकते हैं। इन सब के साथ 8 से 9 घंटे की नींद लें। नींद की कमी के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola