Look younger naturally: क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा जवान और चमकदार बनी रहे, वो भी बिना महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के? तो इसका राज छिपा है आपकी थाली में। हार्वर्ड न्यूट्रिशनिस्ट, वैज्ञानिकों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो शरीर में स्टेम सेल्स को बढ़ावा देते हैं, जिससे त्वचा, बाल और अंग लंबे समय तक स्वस्थ और जवां बने रहते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशनिस्ट्स ने ऐसे 5 सुपरफूड्स की पहचान की है जो प्राकृतिक रूप से स्टेम सेल्स को एक्टिव करते हैं और बढ़ती एजिंग को धीमा कर देते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिन्हें आप रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही नेचुरली ग्लोइंग स्किन बेहतर एनर्जी और हेल्दी बॉडी पा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी (एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्किन बूस्टर)

स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं। यह स्टेम सेल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है जिससे स्किन यंग और ग्लोइंग नज़र आती है। अगर आप भी नेचुरल यंग दिखना चाहते हैं तो रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं।

क्रूसिफेरस सब्जियां (अंदर से डिटॉक्स, बाहर से ग्लो)

ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी जैसी सब्जियां शरीर से विषैले तत्व निकालती हैं और स्टेम सेल्स के लिए अनुकूल वातावरण बनाती हैं। ये सब्जियां उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती हैं और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती हैं। यह सब्जियां अंदर से डिटॉक्स करती हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाती हैं।

लहसुन (नेचुरल एंटी-एजिंग औषधि)

[caption id="attachment_1209917" align="aligncenter" ] Image Source Freepik[/caption] लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड स्टेम सेल्स को सक्रिय करते हैं और शरीर की सूजन को कम करते हैं। यह दिल से लेकर त्वचा तक को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है और एजिंग के संकेतों को कम करता है। आप इसे रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मशरूम (सेल रिपेयर का नेचुरल सोर्स)

मशरूम में विटामिन D, बी-विटामिन्स और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो नई कोशिकाओं के बनने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मरम्मत, बालों की ग्रोथ और स्टेम सेल्स की हेल्थ को सपोर्ट करता है।

डार्क चॉकलेट (स्वाद भी, स्किन के लिए दवा भी)

[caption id="attachment_1209918" align="aligncenter" ] Image Source Freepik[/caption] 70% से अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट फ्लावोनोइड्स से भरपूर होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर त्वचा में ऑक्सीजन पहुंचाती है और स्टेम सेल्स को एक्टिव रखती है। ये भी पढ़ें- बिना केमिकल, बिना टेंशन, इस तरह रोकें समय से पहले सफेद होते बाल Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।