Jaggery Revdi Recipe: हर साल जनवरी की 13 तारीख को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. इसे पंजाब और हरियाणा में सेलिब्रेट करना ज्यादा पसंद किया जाता है. इस दिन खूब मस्ती की जाती है और आग जलाकर चारों तरफ लोग बैठकर नाच-गाना करते हैं. शाम के वक्त आग में बैठकर लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया जाता है. त्योहार की रौनक दोगुना करने के लिए अक्सर लोग गुड़ से बनी चीजों को महत्व देते हैं और घर में भी तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. आप भी लोहड़ी के मौके पर गुड़ की रेवड़ी बना सकते हैं और स्टोर करके रख सकते हैं. बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है. आपको बस शेफ कुणाल कपूर के द्वारा बताए गए स्टेप्स को सही ढंग से फॉलो करने होंगे. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर पर पारंपरिक तरीके से गुड़ की रेवड़ी कैसे तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: राजमा भिगोना भूल गए हैं तो कुकर में डालें अदरक का टुकड़ा, सिर्फ 3 सीटी में हो जाएगा काम
गुड़ की रेवड़ी बनाने की विधि | How To Make Jaggery Revdi Recipe
सामग्री
- गुड़- 180 ग्राम
- तिल- 150 ग्राम
- काली इलायची के बीज- 1 चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
- घी-1 बड़ा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में तिल निकालें और पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें.
- इसमें तिल को डालकर लगभग 5 मिनट तक भून लें और एक प्लेट में निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.
- इसके बाद दूसरे पैन में पानी उबालने के लिए रखें. फिर इसमें गुड़ डाल दें और लगातार उबालते हुए 1 चम्मच घी डालें.
- घी डालने के बाद इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं. कुछ देर ऐसे ही पकाएं और फिर इसमें तिल को डाल दें.
- अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
- एक बार जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए. तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें और इसे गोल रोल करें.
- दोबारा तिल में लपेटें और इसे चपटा करें. बाकी के साथ भी यही चीज करें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Recipe: सर्दियों में नाश्ते में बनाएं यह जादुई चीला, Blood Sugar कंट्रोल होने के साथ मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
संबंधित खबरें
आखिरी समय में याद आया स्किन केयर? चेहरे को फ्रेश रखने के लिए करें ये काम
4 mins agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
19 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines