Lohri 2026 Rangoli: लोहड़ी के साथ ही इस साल त्योहारों की शुरुआत हो गई है. लोहड़ी के मौके पर घर की साज-सज्जा भी की जाती है. जितना खुद लोग सुंदर दिखना पसंद करते हैं उतना ही लोहड़ी पर घर को सजाना सभी को अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिविंग रूम में, मंदिर के पास, आंगन में या लोहड़ी की अग्नि के आस-पास रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से ले लीजिए रंगोली डिजाइन आइडिया (Rangoli Design Ideas). लोहड़ी के लिए रंगोली के ये डिजाइन बेहद खूबसूरत हैं और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है.
लोहड़ी रंगोली डिजाइन | Lohri Rangoli Designs
रंगोली के इस डिजाइन को देखिए. लोहड़ी, पोंगल या संक्रांति पर आप यह रंगोली बना सकते है. रंगों से सजी इस रंगोली की खूबसूरती ही अलग है. इसे सहेलियों के साथ मिलकर बनाएं.
फूलों वाली रंगोली (Floral Rangoli) बेहद खूबसूरत लगती है. अगर रंग अवेलेबल ना हों तो यह सिंपल फूलो वाली रंगोली बनाई जा सकती है. घर के बाहर भी यह रंगोली बनाई जाए तो हवा से रंग उड़ेंगे नहीं और आपकी रंगोली पूजा तक जस की तस बनी रहेगी.
रंगोली का यह डिजाइन भी बेहद यूनिक है. इस डिजाइन को देखने पर लग सकता है कि समय लगेगा लेकिन असल में इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है.
लोहड़ी के लिए रंगोली का यह डिजाइन भी परफेक्ट है. इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको सफेद रंग की जरूरत होगी. फर्श या मिट्टी पर इस सिंपल रंगोली को बनाया जा सकता है.
अगर आपके पास समय है तो आप इस मोर वाली रंगोली को बना सकते हैं. इस रंगोली को बनाने के लिए आपको मोर के रंग के रंगोली कलर्स की जरूरत होगी. देखने वाले आपकी तारीफ करते रह जाएंगे.
लोहड़ी की अग्नि जहां जल रही हैं वहां इस रंगोली डिजाइन को बनाया जा सकता है. इसे लाल और सफेद चॉक से भी बना सकते हैं. इसे बनाना आसान भी है और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत है.
2 से 3 रंगों से तैयार होने वाली यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत है. इस रंगोली पर आप चाहे तो दीये भी सजा सकते हैं या बिना दीयों के भी इसकी रंगत खिल कर आएगी.
यह भी पढ़ें – Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
24 mins agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
2 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
20 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
23 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines