Lohri 2026: लोहड़ी के साथ ही जनवरी के त्योहार शुरू हो जाते हैं. लोहड़ी पर सभी को तैयार होना भी बेहद अच्छा लगता है. लेकिन, कई बार आउटफिट तो डिसाइड हो जाता है लेकिन लड़कियां यह नहीं समझ पातीं कि आउटफिट के साथ मेकअप किस तरह का रखें. अब सभी लड़कियां चाहती हैं कि लोहड़ी पर बेहद खूबसूरत नजर आएं, लेकिन अगर मेकअप अच्छे से नहीं होगा तो लुक भला कंप्लीट कैसे लगेगा. ऐसे में यहां से ले लीजिए मेकअप का आइडिया. यहां आपके लिए एक्ट्रेस सोनम बजवा के कुछ एथनिक लुक्स दिए जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी लोहड़ी पर अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप (Lohri Makeup) डिसाइड कर सकेंगी.
लोहड़ी मेकअप लुक्स
सोनम बजवा (Sonam Bajwa) के इस लुक पर नजर डालिए. सोनम ने गहरे पीले रंग का सूट पहना है जिसपर लाल फूलों और हरी पत्तियों की एंब्रोइडरी हो रखी है. अपने इस सूट के साथ सोनम ने मेकअप को बोल्ड रहा है और सूट पर सजे लाल फूलों के रंग की ही लिपस्टिक लगाई है. मेकअप बेस को सोनम ने शिम्मरी रखा है और उनका ब्लश और हाइलाइटर भी खूब चमक रहा है.
ब्रॉन्ज कलर के इस एंब्लिश्ड सूट में सोनम की खूबसूरती के क्या कहने. सोनम ने अपने लुक को सिंपल और शिम्मरी रखा है. ब्लश, हाइलाइटर, आंखों में लाइनर और ब्रिक रेड लिपस्टिक के साथ सोनम ने अपने लुक को पूरा किया है. वहीं, सोनम के माथे पर सजी बिंदी पूरे लुक पर चार-चांद लगा रही है.
अगर लोहड़ी पर कुछ कैजुअल पहनना चाहती हैं और सादा सा सूट पहनकर ऑफिस जाने के बारे में सोच रही हैं तो सोनम के इस लुक से मेकअप का आइडिया ले सकती हैं. सोनम ने इस सूट के साथ नो मेकअप-मेकअप लुक रखा है. लाइनर और ब्राउन लिपस्टिक सोनम के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं.
रात के समय कुछ डार्क पहनने की सोच रही हैं तो इस तरह का मेकअप करें. सोनम ने चेहरे पर हाइलाइटर लगाने में बिल्कुल कंजूसी नहीं की है. आप भी फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश, लाइनर, हाइलाइटर और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ऐसा लुक पा सकती हैं.
इस वाइट सूट पर सोनम ने अपने मेकअप को मैट रखा है. सोनम ने अपने चीक्स को हाइलाइट किया है, आईब्राउज को डार्क किया है और रेड-ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई है.
यह भी पढ़ें – Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines