Lohri 2024: लोहड़ी को पंजाब में ही नहीं दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जाता है। लोहड़ी (Lohri Celebration) में लोग अलाव जलाकर इसके चारों ओर नाचते- गाते हैं। भारत में नई दुल्हन और नवजात शिशु की पहली लोहड़ी को काफी खास माना जाता है। परिवार के लोग दावत में आते हैं और काफी सारे गिफ्ट्स लाते हैं।
पार्टी खत्म होने के बाद Dance और गायन के साथ धूमधाम से लोहड़ी मनाई जाती है। यह फेस्टिवल खास तौर पर उन जोड़ों के लिए एक खुशी का दिन होता है, जिन्होंने अपनी शादी के बाद पहली बार लोहड़ी मनाई हो। साथ ही परिवार में आने वाले नवजात शिशु के लिए भी लोहड़ी का त्योहार काफी अहम माना जाता है।
इस त्योहार पर लोग आग में सूखे मेवे, रेवड़ी, भुनी हुई मूंगफली, तिल के लड्डू जैसी चीजें चढ़ाते हैं। सभी अलाव जलाकर खड़े होते हैं और ‘Bhangra’ करते हैं। यह नाच-गाना रातभर चलता रहता है। इस त्योहार में खाया जाने वाला भोजन आम तौर पर शाकाहारी होता है। आइए जानते हैं नई नवेली दुल्हन और नवजात शिशु के लिए ये फेस्टिवल क्यों इतना महत्वपूर्ण होता है।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin: बड़े काम का है संतरे का छिलका
नई दुल्हन के लिए लोहड़ी का महत्व (Lohri for New Bride)
घर में आई नई दुल्हन की पहली लोहड़ी (Importance Of Lohri) बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन को (Happy Lohri 2024) काफी धूमधाम से और बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। पूरा परिवार नए कपड़े पहनकर आग के चारों ओर इकट्ठा होता है।
नई दुल्हन नई चूड़ियां पहनती हैं, अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और अपने साज श्रृंगार करती हैं। ऐसे ही घर का बेटे भी नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ी पहनते हैं। परिवार की नई दुल्हन को उसकी पहली लोहड़ी पर उसके ससुराल वाले सुंदर नए कपड़े और जेवर गिफ्ट करते हैं।
काले कपड़ों से रहे दूर (Don’t Wear Black Cloths)
अगर आप नवविवाहित हैं और आपकी पहली लोहड़ी है तो उस समय काले रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें। यह अशुभ माना जाता है। कहां जाता है कि शुभ मौकों पर काले रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। अपनी पहली लोहड़ी पर कलरफुल कपड़े ही चुने।
नवजात की पहली लोहड़ी का महत्व (Lohri of New Born)
नवजात शिशु के लिए भी लोहड़ी का फेस्टिवल काफी इम्पोर्टेन्ट होता है। इस इवेंट के लिए निमंत्रण कार्ड (Invitation cards) भेजे जा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई कैसे जश्न मनाना चाहता है। यह इवेंट बच्चे के माता-पिता के घर पर करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों की उपस्थिति में मनाया जाता है।
सभी मेहमान और रिश्तेदार बच्चे और नई मां के लिए (Lohri 2024) गिफ्ट्स लाते हैं। बच्चे के नाना-नानी भी रिश्तेदारों को उपहार देते हैं। नवजात शिशु की पहली लोहड़ी पर मां हैवी कपड़े पहनती है और हाथों और पैरों में मेहंदी लगाकर ढेर सारे आभूषण पहनती है और बच्चे को गोद में लेकर बैठती है। इस समय नाना-नानी कपड़े, मिठाई, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न और फलों जैसे गिफ्ट्स भी लेकर आते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा?
बच्चे को काला धागा बांधे (Tie a Black Thread)
लोहड़ी के त्योहार वाले दिन लोगों का घर में आना जाना लगा रहता है। ऐसे में लोग बच्चे को देखते हैं और कहा जाता है कि बच्चों को काफी जल्दी नजर लग जाती है। इसलिए बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए आप एक काला धागा बांध सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या Coffee Expire होती है?
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 hr agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
3 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
3 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
4 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
5 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
9 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
23 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines