Liver Detox Drink: अनहेल्दी खाने के वजह से सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। ब्लोटिंग और एसिडिटी हमारी नींद तक को खराब कर देती है। इसके अलावा ये पेट से जुड़ी कई समस्या को बढ़ा देती है जैसे की कब्ज और लगातार पेट दर्द रहना। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप सुबह खाली पेट हेल्दी खाने और ड्रिंक्स का सेवन करें। ये आपके पेट, आंत और लिवर की लिए बहुत जरूरी है। पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्या से बचने के लिए आप खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पी सकते हैं। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसके और भी कई फायदे हो सकते हैं।
काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीने के फायदे
पेट को रखता है हेल्दी- यह ड्रिक अगर आप सुबह खाली पेट पीते हैं, तो ये आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे पेट साफ होता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसके लिए आप अजवाइन को पानी में रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके उसमें हींग और काला नमक डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिला कर इसका सेवन करें। 21 दिनों तक लगातार ऐसा करते रहें तो इससे आपका पेट हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
फैटी लिवर की समस्या होती है कम- खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीने से लिवर एक्टिव रहता है। इससे आपके पेट की चर्बी भी कम होती है और फैटी लिवर की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आपका खाना आसानी से पचता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
पेट की गंदगी को करता है साफ- खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीने से शरीर के सारे बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल जाते हैं। ये मेटाबॉलिक को बढ़ावा देता है, जो आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह फैट को पचाने में कारगर साबित हो सकता है और आंतों को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
56 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines