Little Hearts Pancake Recipe: वैलेंटाइन वीक में हर दिन अपने आप में खास होता है, लेकिन 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे की सुबह अगर कुछ मीठे से शुरुआत हो जाए तो दिन और भी यादगार बन जाता है. प्यार के इस खास मौके पर आप अपने पार्टनर के लिए घर पर ही सॉफ्ट और फ्लफी पैनकेक तैयार कर सकते हैं. इन पैनकेक को लिटिल हार्ट्स बिस्किट से सजाकर आप इन्हें एक खूबसूरत केक जैसा लुक दे सकते हैं. ऊपर से चॉकलेट सॉस, थोड़ा सा मक्खन और क्रश किए हुए लिटिल हार्ट्स डालकर इसे और भी रोमेंटिक बनाया जा सकता है. दिल के आकार वाले ये बिस्किट वैलेंटाइन थीम को पूरी तरह मैच करते हैं और आपकी मेहनत को खास बना देते हैं. इस वैलेंटाइन डे पर आप मीठे पैनकेक बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दें.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि कोई लड़का आपसे प्यार नहीं करता है? ये 4 साइन कर देंगे आपका डाउट क्लियर
लिटिल हार्ट पैनकेक रेसिपी
सामग्री
- बैटर के लिए
- लिटिल हार्ट्स- 20 बिस्किट
- मिल्क पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- आइसिंग शुगर- 1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
- वनीला एक्सट्रैक्ट- आधा चम्मच
- दूध- 1 कप
- टॉपिंग के लिए
- लिटिल हार्ट्स- 3
- बेल्जियन चॉकलेट सॉस- 1 चम्मच
- मक्खन- 1
- चॉकलेट चिप्स
- लिटिल हार्ट्स- सजाने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर 20 लिटिल हार्ट्स बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और चूरा बना लें.
- अब इसमें मिल्क पाउडर, आइसिंग शुगर, बेकिंग पाउडर और वनीला एक्सट्रैक्ट अच्छी तरह से मिलाएं.
- फिर धीरे-धीरे आधा कप दूध डालते हुए अच्छी तरह से फेंटें. ध्यान रखें कि बैटर में गांठें ना रहें.
- बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें थोड़ा मक्खन लगाएं.
- फिर तैयार बैटर को एक पैन में डालें और गोल शेप देकर बबल्स बनने का इंतजार करें. दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें.
- अब पैनकेक को एक के ऊपर एक रखकर स्टैक बनाएं. ऊपर से बेल्जियन चॉकलेट सॉस डालें.
- अब एक छोटा मक्खन का टुकड़ा रखें, फिर क्रश किए हुए लिटिल हार्ट्स और चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं
संबंधित खबरें
बाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
17 mins agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 hr agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
3 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
15 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
23 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
23 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines