वैलेंटाइन पर पार्टनर को लिटिल हार्ट पैनकेक बनाकर दें सरप्राइज, यहां जानिए बिना अंडा इस्तेमाल करें कैसे तैयार करें 

अगर आप एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो गए हैं और कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो वैलेंटाइन डे पर लिटिल हार्ट्स पैनकेक बनाकर पार्टनर को सरप्राइज दें. यह रेसिपी बिना अंडे के तैयार होती है और घर पर मौजूद आसान सामग्रियों से झटपट बन जाती है. 

Little Hearts Pancake Recipe

लिटिल हार्ट पैनकेक रेसिपी. Image Credit- Britannia

विज्ञापन

Little Hearts Pancake Recipe: वैलेंटाइन वीक में हर दिन अपने आप में खास होता है, लेकिन 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे की सुबह अगर कुछ मीठे से शुरुआत हो जाए तो दिन और भी यादगार बन जाता है. प्यार के इस खास मौके पर आप अपने पार्टनर के लिए घर पर ही सॉफ्ट और फ्लफी पैनकेक तैयार कर सकते हैं. इन पैनकेक को लिटिल हार्ट्स बिस्किट से सजाकर आप इन्हें एक खूबसूरत केक जैसा लुक दे सकते हैं. ऊपर से चॉकलेट सॉस, थोड़ा सा मक्खन और क्रश किए हुए लिटिल हार्ट्स डालकर इसे और भी रोमेंटिक बनाया जा सकता है. दिल के आकार वाले ये बिस्किट वैलेंटाइन थीम को पूरी तरह मैच करते हैं और आपकी मेहनत को खास बना देते हैं. इस वैलेंटाइन डे पर आप मीठे पैनकेक बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दें. 

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि कोई लड़का आपसे प्यार नहीं करता है? ये 4 साइन कर देंगे आपका डाउट क्लियर

विज्ञापन

लिटिल हार्ट पैनकेक रेसिपी

सामग्री

  • बैटर के लिए
  • लिटिल हार्ट्स- 20 बिस्किट
  • मिल्क पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • आइसिंग शुगर- 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • वनीला एक्सट्रैक्ट- आधा चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • टॉपिंग के लिए
  • लिटिल हार्ट्स- 3
  • बेल्जियन चॉकलेट सॉस- 1 चम्मच
  • मक्खन- 1
  • चॉकलेट चिप्स
  • लिटिल हार्ट्स- सजाने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर 20 लिटिल हार्ट्स बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और चूरा बना लें.
  • अब इसमें मिल्क पाउडर, आइसिंग शुगर, बेकिंग पाउडर और वनीला एक्सट्रैक्ट अच्छी तरह से मिलाएं.
  • फिर धीरे-धीरे आधा कप दूध डालते हुए अच्छी तरह से फेंटें. ध्यान रखें कि बैटर में गांठें ना रहें.
  • बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए.
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें थोड़ा मक्खन लगाएं.
  • फिर तैयार बैटर को एक पैन में डालें और गोल शेप देकर बबल्स बनने का इंतजार करें. दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
  • इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें.
  • अब पैनकेक को एक के ऊपर एक रखकर स्टैक बनाएं. ऊपर से बेल्जियन चॉकलेट सॉस डालें.
  • अब एक छोटा मक्खन का टुकड़ा रखें, फिर क्रश किए हुए लिटिल हार्ट्स और चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ