Lipstick Lagane Ka Tarika: लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा लगता है, क्योंकि होंठों से ही चेहरे पर नूर आता है. अगर लिपस्टिक का कलर मेकअप से मैच नहीं होता तो चेहरा बुरा लगने लगता है. कई बार ऐसा भी होता है कि होंठों पर लिपस्टिक लगाने के कुछ देर बाद किनारों से फैल जाती है. इसका मतलब यह है कि आपके होंठों की प्रेपिंग सही नहीं हो रही या आपको एप्लिकेशन तकनीक में थोड़ा बदलाव करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि स्मज्ड लिपस्टिक लगाने से मेकअप बहुत ही अच्छा दिखता है और होंठ भी परफेक्ट नजर आते हैं. आप बहुत ही आसानी से इस परेशानी को सॉल्व कर सकते हैं, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम
लिपस्टिक फैलने के कारण | Causes of Smudged Lipstick
होंठों का ड्राई होना- होंठों के सूख जाने की वजह से भी लिपस्टिक फैलने लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब होंठ सूखे होते हैं तो लिपस्टिक कम होकर किनारे तक चली जाती है और धीरे-धीरे फैलने लगती है. इसलिए होंठों को गीला रखें, ताकि लिपस्टिक लंबे वक्त तक चले.
स्किन ऑयली होना- कई बार होंठों के पास की जगह ऑयली होती है और तेल के संपर्क में आने की वजह से लिपस्टिक फैल जाती है. इसलिए इस हिस्से पर पाउडर लगा लेना बेहतर है.
फाइन लाइन्स का होना- कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से होंठों के आसपास फाइन लाइन्स बन जाती हैं, जहां लिपस्टिक जमा होकर बाहर फैल जाती है. इसलिए पानी पीते रहें, ताकि होंठों के आसपास फाइन लाइन्स ना बनें.
परफेक्ट लिपस्टिक लगाने का तरीका
लिपस्टिक लगाने से पहले बेस बनाना जरूरी है. इसके लिए थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन होंठों पर लगाएं और फिर असली शेड की लिपस्टिक लगाकर मेकअप कंप्लीट करें.
ब्रश से लिपस्टिक लगाने की ट्रिक
आप ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगा रहे हैं तो आपको बहुत ही ध्यान से लगाना होगा. ब्रश से किनारे एकदम क्लीन रहते हैं और एप्लिकेशन प्रोफेशनल जैसा दिखता है.
इसे भी पढ़ें- चांदी की काली ज्वेलरी कैसे साफ करें? इन आसान टिप्स से वापस आएगी नई जैसी चमक
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
48 mins agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
5 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
11 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines