होठों से पता चलता है स्वभाव, ऐसे करें पहचान
Edited By Deepti Sharma

lips
Edited By Deepti Sharma

lips
Lip Shape Personality: खूबसूरत होंठ हर किसी की चाह होती है और ये चेहरे का ऐसा फीचर्स है, जो किसी के नेचर और पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। लिप्स अनालिसिस जिसे Lipsology कहा जाता है, जो फेस रीड करते हैं वो आपकी पर्सनालिटी के बारे में बता सकते हैं। होठों का आकार और रंग के जरिए किसी इंसान की भावनाएं, नेचर और हेल्थ के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से होठों के बारे में कुछ बातें आपको बताने जा रहे हैं।
हर कोई अपने बारे में कुछ न कुछ जानने में ज्यादा रुचि रखता है, चाहे वो नेचर हो या हम किस तरह के व्यक्ति बनना चाहते हैं। जैसे क्या आप एनरेटिक हैं या उदास महसूस करते हैं? परिवार या अपने दोस्तों के करीब हैं? इस टेस्ट से सबकुछ पता चल पाएगा।
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, पर्सनालिटी कुछ विशेषताओं और व्यवहार को बताता है। जिसमें रुचियां, ड्राइव, हमारी खुद की छवि, भावना, आजादी शामिल हैं। किसी के होंठ उसके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। इसमें उनके तौर-तरीके, बोलने का तरीका और व्यवहार शामिल है।
अगर होठों का आकार भरा हुआ है तो इसका मतलब है कि आप हर उस रिश्ते को महत्व देते हैं, जो आपसे जुड़ा है। भरे हुए होंठों वाली महिलाएं बहुत कॉन्फिडेंस और साहसी होती हैं। वे सोशली होती हैं। अपने रिश्ते को लेकर हमेशा केयरिंग और पैंपरिंग होती हैं। जब वे किसी की परवाह या केयर करती हैं तो बहुत ही गहराई से करती हैं।
ऐसे लोग आगे जाकर परफेक्ट मां-बाप बनते हैं। भरे होंठ वाले लोग निस्वार्थ स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग करीबियों, दोस्तों और फैमिली के साथ समय ज्यादा टाइम बिताना पसंद करते हैं। ये काफी मौज-मस्ती और मिलनसार होते हैं। हालांकि कभी कभी जिद्दी और लापरवाह भी हो जाते हैं। और कभी कभी ऐसा होता है ये हड़बड़ी में कुछ भी बिना सोचे समझे सामने वाले को बोल देते हैं।
अगर होठों का आकार पतला है तो आप सतर्क हैं। ऐसे लोगों को हमेशा अकेला रहना पसंद है और इंट्रोवर्ट पर्सनैलिटी रखते हैं। ऐसे लोग अपने गोल्स को लेकर काफी मेहनती होते हैं। फुल लिप्स वालें सभी के साथ घुलने-मिलने में थोड़ा टाइम लेते हैं। ऐसे व्यक्ति बात करने से ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। जब आप अपने विचार किसी के सामने बोलते हैं तो कभी-कभी आपको लगता है कि आत्मविश्वास की कमी आ रही है। ग्रुप में अक्सर आपको लॉजिकल के रूप में देखा जाता है। आप समस्या को दूर करने और फैसला लेने में अच्छे होते हैं।
अगर पतले होंठों वाले व्यक्ति को देखते हैं, तो यह अक्सर लॉजिकल होने का संकेत देता है। आमतौर पर ऐसे साझेदारों में रुचि रखते हैं जो टारगेटड ऑरिएंटड होते हैं और करियर पर ध्यान देते हैं।
भरे हुए होंठ वाले दूसरों की देखभाल करने वाले होते हैं। गुस्सैल होने के बावजुद भी मिलनसार, भावुक और आशावादी हैं। हालांकि गुस्सा होने पर भी छुपाते हैं।
पतले होंठ वाली महिला अक्सर समस्याओं को हल करने वाली होती हैं, जो अपने करियर और आजादी को पहली प्राथमिकता देती हैं। अगर गुस्सा आता है, तो वह अपनी भावनाओं को खुलकर बोलने की अधिक संभावना रखती हैं।
होंठ आपके व्यक्तित्व को प्रकट कर सकते हैं, जिसमें आपकी इमोशनल स्टेट, आत्मविश्वास का लेवल, बुद्धिमत्ता शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: