Mahak Singh
Read More
Gandhi Jayanti 2023: भारत में 2 अक्टूबर का दिन ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी को समर्पित है। इस दिन उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्हें ‘बापू’ के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने ही देश को अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। बापू आदर्शवादी, अहिंसावादी और सत्यवादी थे, उन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया बल्कि लोगों के बीच हो रहे जाति भेदभाव के खिलाफ भी आवाज उठाई।
महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर, 1869 में हुआ था। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई की और बाद में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन चले गए। 1891 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड की बार काउंसिल में काम करना शुरू कर दिया। 30 जनवरी को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरी दुनिया में शोक छा गया।
ये भी पढ़ें- Haunted Railway Station: ये हैं 4 डरावने रेलवे स्टेशन, यहां से आती है आत्माओं के चिल्लाने की आवाज!
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।