नेचुरली पिंक और हेल्दी लिप्स के लिए ट्राई करें ये 3 DIY स्क्रब, तारीफ करते नहीं थकेंगी फ्रेंड्स

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होंठ नैचुरली पिंक और हेल्दी दिखाई दें तो इसके लिए कुछ ने घरेलु उपायों को अपना सकते हैं। ये एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने और एक सॉफ्ट स्किन पाने के लिए ये तरीका सबसे अच्छा माना जाता है।

Lip Care Tips

Lip Care Tips

मुलायम, कोमल और गुलाबी होंठ पाने के लिए एक नेचुरल और हेल्दी लिप केयर रुटीन जरूरी है। एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने और एक सॉफ्ट स्किन पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। अपने होठों को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया आपके होठों को नरम, कोमल और यहां तक कि ज्यादा भरा हुआ बनाती है। बाजार से कोई महंगा लिप एक्सफोलिएटर खरीदने की बजाय, आप घरेलू उपाय को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप DIY लिप स्क्रब घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं?

विज्ञापन

कॉफी और जैतून का तेल

कॉफी और जैतून के तेल को मिलाकर एक हेल्दी लिप स्क्रब बनाएं। कॉफी धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करती है और पोर्स को गहराई से साफ करती है, जबकि जैतून के तेल के मॉइस्चराइजिंग गुण होंठों को पोषण देते हैं। इसके लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और अपने होठों पर लगाएं। मुलायम और कोमल होंठ पाने के लिए 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करें।

विज्ञापन

कोको पाउडर और बादाम तेल

कोको पाउडर और बादाम तेल स्क्रब से लिप ट्रीटमेंट बनाएं। इसके लिए एक चम्मच कोको पाउडर, जो एक प्रभावी एक्सफोलिएंट है। इसे एक चम्मच बादाम तेल के साथ मिलाएं, जो विटामिन ई से भरपूर है। इसके बाद इसे अपने होठों पर 5 मिनट तक मसाज करें, इससे आपके होंठ मुलायम, हाइड्रेटेड और पिंक दिखेंगे।

विज्ञापन

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध

गुलाब की पंखुड़ियों और दूध के स्क्रब से अपने होठों को पिंक और सॉफ्ट बना सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 गुलाब की पंखुड़ियों को 1 चम्मच दूध में 10 मिनट तक भिगोएं, फिर मसल कर पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने होठों को धीरे से रगड़ें और 5 मिनट बाद धो लें। गुलाब की पंखुड़ियों के नेचुरल गुण और दूध के हल्के करने वाले प्रभाव मिलकर आपके होठों को ज्यादा चमकदार बनाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ