Monsoon Insects: बरसात के मौसम में अक्सर ही घर में की़ड़े आने लगते हैं. कुछ कीड़े रेंगने वाले होते हैं तो कुछ उड़ने वाले. इन्हीं के साथ आते हैं लाइट वाले कीड़े. वो कीड़े जो लाइट यानी रोशनी को देखकर अट्रैक्ट होते हैं और घर में जहां-जहां लाइट नजर आती है वहां मंडराने लगते हैं. ये कीड़े खाने में गिरने लगते हैं, शरीर से चिपकते हैं और घर पर अपना कब्जा जमाने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए इन बरसाती कीड़ों से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है.
लाइट वाले बरसाती कीड़े कैसे भगाएं | How To Get Rid Of Monsoon Insects
लगाएं लाइट ट्रैप
लाइट ट्रैप लगाने के लिए घर के किसी हिस्से की लाइट जला लें. मान लीजिए आपने बाल्कनी की लाइट जलाई है. इस लाइट के आस-पास कीड़े मंडराने लगेंगे. इस लाइट के ठीक नीचे पानी की बाल्टी या टब को भरकर रखें और उसके पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिला दें. कीड़े लाइट पर चिपके होंगे और पानी में अपनी परछाई देखकर उस पानी में गिर जाएंगे और साबुन के कारण बाहर ना निकलने के चलते मर जाएंगे.
बदलें लाइट का रंग
बरसात के कीड़े ज्यादातर सफेद या नीली रोशनी की तरफ खिंचे चले आते हैं. ऐसे में घर के दरवाजों पर लाइट का रंग बदल दें. पीली आ वॉर्म ऑरेंज लाइट लगा सकते हैं.
नीम और कपूर का स्प्रे
कीड़े भगाने के लिए नीम और कपूर का स्प्रे बनाया जा सकता है. पानी में नीम का तेल या फिर कपूर को पीसकर डाल दें. इस पानी को घर के दरवाजों पर, खिड़की पर और लाइट के आस-पास छिड़क दें. नीम और कपूर की गंध से कीड़े भागते हैं.
लाइट को रखें बंद
जितना ज्यादा हो सके शाम के समय घर की लाइट को बंद रखें. लाइट बंद रहने से घर के अंदर मौजूद कीड़े बाहर की रोशनी की तरफ भागने लगेंगे और बाहर भाग जाएंगे.
घर में ना लगने दें सीलन
घर में लगी सीलन खासकर लकड़ी पर नमी हो तो ये कीड़े घर की ओर खिंचे चले आते हैं. ऐसे में घर को सीलन से बचाकर बारिश वाले कीड़ों को दूर रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- बरसात में दाल में लग जाते हैं कीड़े तो डिब्बे में डालकर रखें यह मसाला, एक्सपर्ट ने कहा अनाज में नहीं लगेगी घुन
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines