बल्ब जलाते ही उड़ने वाले कीड़े आ जाते हैं? यहां जानिए लाइट के कीड़े भगाने के उपाय

Light Wale Keede: अगर आपके घर में भी लाइट वाले कीड़ों ने आतंक मचाया हुआ है और इन कीड़ों की वजह से लाइट जलाकर रखना आपके लिए मुश्किल हो गया है तो यहां जानिए किस तरह किन कीड़ों से मिल सकता है छुटकारा.

Insects Home Remedies

बरसाती कीड़े भगाने की दवा इस तरह बना सकते हैं. Image Credit - Pexels

विज्ञापन

Light Insects: बरसाती मौसम में और बरसाती मौसम के बाद घर में लाइट वाले कीड़े आ जाते हैं. ये छोटे पंखों वाले कीड़ें लाइट जलाते ही आ जाते हैं और आसपास मंडराने लगते हैं. ये यूं तो काटते नहीं है लेकिन घर में भिनभिनाते कीड़े (Bugs) भला किसे अच्छे लगते हैं. वहीं, खाना खाने बैठो तो ये कीड़े थाली में गिरने लगते हैं और कई बार तो जाने-अनजाने मुंह में चले जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन लाइट वाले कीड़ों से परेशान हैं तो यहां जानिए इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कौन से घरेलू उपाय आजमाकर देखे जा सकते हैं. इन नुस्खों का असर तेजी से नजर आता है.

लाइट वाले कीड़े भगाने के उपाय | Light Wale Keede Bhagane Ke Upay

नींबू और बेकिंग सोडा

विज्ञापन

इन बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का घोल तैयार किया जा सकता है. इस स्प्रे को बनाने के लिए एक बोतल पानी में थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा बेकिंग सोडा (Baking Soda) मिला लें. इस घोल को स्प्रे बोतल में डालें और इन लाइट वाले कीड़ों पर छिड़क दें. स्प्रे छिड़कते ही ये कीड़े तितर-बितर हो जाएंगे और फिर वापस नहीं आएंगे.

काली मिर्च का घोल

विज्ञापन

काली मिर्च का घोल लाइट वाले कीड़ों की मिनटों में छुट्टी कर देगा. काली मिर्च को घोलकर पानी में मिलाएं और इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस घोल को लाइट वाले कीड़ों पर छिड़कें. घोल से कीड़े भाग जाएंगे.

नीम का तेल भी है असरदार

विज्ञापन

बरसाती कीड़ों और लाइट के पास उड़ने वाले कीड़ों के लिए नीम का तेल (Neem Oil) भी बेहद फायदेमंद होता है. इस तेल को पानी में मिलाकर कीड़ें पर छिड़कें या फिर सादे नीम तेल को ही कीडों के ठिकानों पर हल्का छिड़क दें. कीड़े भागने लगेंगे.

इन नुस्खों को भी देखें आजमाकर

विज्ञापन
  • लाइट वाले कीड़े घर में ना आएं इसके लिए शाम होते ही घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर दें.
  • जहां जरूरत ना हों वहां की लाइट बुझा दें.
  • कीड़े अगर बाहर से नहीं आ रहे तों हो सकता है कि कीड़े अंदर ही दीवार की दरारों में हों. इसीलिए दरारें भर दें और दरारों में कीड़े ना आएं इस बात का ध्यान रखें.
  • खिड़कियों पर जाली लगा लें. इससे कीड़े घर में आ ही नहीं पाएंगे.
  • कचरे के डिब्बों को बंद करके रखने की कोशिश करें. इससे भी कीड़े दूर रहते हैं.
  • घर के पौधों पर ये कीड़े चिपके रह सकते हैं. इसीलिए इन लाइट वाले कीड़ों को भगाने के लिए घर के पौधों की नियमित तौर पर सफाई करते रहें.

यह भी पढ़ें – दोस्ती बन सकती है दवा, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया अच्छे दोस्त हों तो ये 3 बीमारियां रहेंगी दूर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ