गर्मी से बचने के लिए घर पर लगाएं ये 3 पौधे, पूरा घर रहेगा ठंडा

गर्मियों में बाहर का मौसम ही नहीं बल्कि घर भी गर्म हो जाता है। इसके लिए लोग एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर अपने घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ खास पौधे को अपने घर पर लगा सकते हैं।

Life Hack Tips

Life Hack Tips

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में सूरज की चिलचिलाती धूप बाहर ही नहीं बल्कि आपके घर में भी गर्मी पैदा कहती है। इस वजह से आपका पूरा घर गर्म हो जाता है, जिससे लोगों को एयर कंडीशनर चालू करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हालांकि लोग जानते हैं कि एयर कंडीशनर और एयर कूलर जैसी कूलिंग मशीनें ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देती हैं, लेकिन वे गर्मियों के महीनों की चिलचिलाती गर्मी के सामने मजबूर हो जाते हैं। इस मौसम में घर को ठंडा और ताजा रखना सबकी प्रायोरिटी बन जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका घर नेचुरल तरीके से ठंडा रहे तो इसके लिए अपने घर पर कुछ पौधों को घर पर लगा सकते हैं। ये इनडोर पौधों आपके घर को फ्रेश और ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। आईए जानते हैं कि इसके लिए किन-किन आप घर पर लगा सकते हैं?

लकी बांस

लकी बांस को लकी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, ये आपके घर में शांति और ताजगी लेकर आता है। इसकी देखभाल  के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे टोक्सिन को कम करता है और हवा को साफ बनाता है।

Advertisment

Life Hack Tips

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे टोक्सिन को दूर रखने में मदद करता है। ये ऑक्सीजन रिलीज को बढ़ाता है और अपनी लंबी कैस्केडिंग पत्तियों के साथ हवा को साफ करता है। इसे लगाने के बाद आपको ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप अपने घर की बालकनी में आराम लगा सकते हैं।

Life Hack Tips

विज्ञापन

एरेका पाम

एरेका पाम पौधा कमरे में ट्रॉपिकल को बढ़ाता है और आपके घर की हवा को नेचुरल तरीके साफ बनाने में मदद करता है। एरेका पाम हवा से हानिकारक टॉक्सिन दूर रखता है और कमरे में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है। ये हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये एक नेचुरल ह्यूमिडिफायर के रूप में काम करता है।

Life Hack Tips

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ