Lemon Peel Benefits: क्या आप भी अक्सर नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, तो बता दें कि इन छिलकों को कई प्रभावी तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नींबू हमारे डेली रूटीन का एक अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल पूरे साल किया जाता है। नींबू की तरह ही इसके छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जिनका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि नींबू के छिलके का इस्तेमाल आप किन किन तरीकों से कर सकते हैं।
नींबू के छिलके की चाय
नींबू के छिलके में फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी जैसे फायदेमंद कंपाउंड होते है। आप इसका इस्तेमाल चाय बनाने के लिए कर सकते हैं। सूखे नींबू के छिलकों से चाय बनाना हेल्दी रहने के लिए बेहतर तरीका है। ये पाचन को बढ़ाता है, सूजन को कम करता है और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस चाय को बनाने के लिए, पानी उबालें और उसमें नींबू के छिलके डालें। इसे 5 से 10 मिनट तक पकने दे और फिर छान लें। बस चाय में शहद डालें या स्वाद के लिए कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। ये चाय गले की खराश, सर्दी, खांसी और कंजेशन को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा, इस नींबू के छिलके की चाय का उपयोग प्रभावी रूप से वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
छिलके को करें स्टोर
नींबू के छिलकों का इस्तेमाल आप किसी चीज में के साथ खाने के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलके को कद्दूकस करके इसे धूप में सुखा लें। और इसे एयरटाइट कंटेनर में रखा लें। इसे और इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर के रख लें। इसे आप चाहें तो सूप, बेक्ड डिलाइट, डेसर्ट, ड्रिंक्स और अन्य चीजों के साथ मिलाकर ले सकते हैं। नींबू के छिलके में जरूरी ऑयल और स्वाद भरपूर मात्रा में होता है।
नींबू के छिलके का तेल
नींबू के छिलकों को दोबारा इस्तेमाल करना एक अच्छा तरीका होता है। इसका इस्तेमाल रेगुलर खाने के तेल में डालकर कर सकते हैं। इससे तेल में एक अच्छा स्वाद और सुगंध आती है। इस तेल का इस्तेमाल सलाद, मैरिनेड और ड्रेसिंग में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। नींबू के छिलकों से बने तेल की प्रभाव इस बात पर निर्भर करती है कि इसमें कौन सा तेल मिलाया गया है। इसका इस्तेमाल आप स्किनकेयर रूटीन के लिए भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 hr agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
15 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
18 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
21 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines