Lemon For Mosquitoes: मौसम ठंडा होने लगता है तो मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है. ऐसे में लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के तरीके ढूंढते हैं. लेकिन, घर में हर समय केमिकल वाले कॉइल या लिक्विड को जलाने पर यह घर में केमिकल जैसी स्मेल छोड़ता है और इससे आंखों में जलन जैली दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में मच्छर भगाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां जानिए नींबू के ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाने पर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
नींबू से कैसे भगाएं मच्छर | Lemon As Mosquito Repellent
नींबू और लौंग का नुस्खा
नींबू को बीच में ऐसे काटकर इसके रस वाले हिस्से पर लौंग गाड़ दें. इस तरह लौंग वाले नींबू को घर के कोने में रख दें. आप चाहे तो घर में जहां-जहां मच्छर ज्यादा नजर आते हैं वहां-वहां इस नींबू-लौंग को रख सकते हैं. लौंग और नींबू की महक मच्छरों को भगाने का काम करती है.
नींबू से बना सकते हैं स्प्रे
मच्छरों वाले स्प्रे को घर में छिड़का जाए तो देर तक कमरे को बंद रखना पड़ता है और इस केमिकल वाली हवा में सांस लेने से बचा जाता है. लेकिन, इससे उलट नींबू वाला स्प्रे है जिसे छिड़कने पर कमरे से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और मच्छर भाग जाते हैं सो अलग. स्प्रे बनाने के लिए हर एक कप पानी में डेढ़ नींबू का रस निचोड़ें. अगर ज्यदा स्प्रे बनाना है और ज्यादा पानी लिया है तो उस हिसाब से नींबू का रस ज्यादा ले लें. स्प्रे बोतल में दोनों चीजों को मिलाएं और मच्छरों पर छिड़कें.
नींबू के छिलके में जलाएं कपूर
नींबू का छिलका लेकर उसमें कपूर के टुकड़े डालें और जलाएं. आप चाहे तो नींबू के रस में सरसों का तेल और बाती डालकर भी लौ जला सकते हैं. ऐसा करने से नींबू से निकलने वाला यह धुआं मच्छरों को नेचुरल तरीके से भगाने में मदद करता है.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं और इस पानी को मच्छरों पर छिड़कें. लहसुन का यह स्प्रे मच्छरों का खात्मा करने में असर दिखाता है.
- नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिलाकर इसे किसी दीये में भर लें. इस दीये में बाती लगाएं और जला दें. इस तेल को जलाने पर जो धुआं निकलता है वो मच्छरों को मारने में असरदार होता है.
- लेमनग्रास और पेपरमिंट एसेंशिल ऑयल को ऑयल डिफ्यूजर में डालकर जलाने पर भी मच्छर भागने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
LIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
1 hr agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
14 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
15 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
16 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines