Leftover Roti Taco Recipe In Hindi: रोटी भारतीय ट्रेडिशनल फूड है इसलिए भारतीय थाली में रोटी को जरूर शामिल किया जाता है। भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको आप अगले दिन बासी समझकर फेंक देते हैं क्योंकि ठंडी और बासी रोटियां (stale rotis) स्वाद में अच्छी नहीं लगती हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए बची हुई रोटी से टाको बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको कई सब्जियों और मसालों की मदद से बनाया जाता है इसलिए ये स्वादिष्ट, क्रिस्पी और चटपटा लगता है। इससे आपके खाने की बर्बादी भी नहीं होती है और आपको कुछ स्वादिष्ट खाने को भी मिल जाती है, तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटी से टाको (Taco Dish) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर चुटकियों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी सेब की खीर, ये रही रेसिपी
बची हुई रोटी से टाको बनाने की सामग्री-
- रोटी 2
- प्याज 2 (लम्बाई में कटे)
- आलू 2 (बारीक कटे हुए)
- टमाटर 2 (बारीक कटे हुए)
- मटर के दाने 100 ग्राम
- पास्ता मसाला 1 चम्मच
- नमक आधा चम्मच
- ऑरेगैनो आधा चम्मच
अभी पढ़ें – हेल्थ के प्रति जागरुक लोग नाश्ते में बनाएं पौष्टिक फूलगोभी और ओट्स की टिक्की, जानें रेसिपी
बची हुई रोटी से टाको बनाने की रेसिपी- (Leftover Roti Taco Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
- इसके साथ ही आलू को भी छीलकर बारीक काटकर धीमी आंच में पकने के लिए रख दें।
- फिर आप एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच पास्ता मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप टमाटर, मटर और शिमला मिर्च आदि अपनी मनपसंद सब्जियों को धोकर काट लें।
- इसके बाद आप इन सारी कटी सब्जियों मेंआलू और प्याज को भी डालकर मिला लें।
- फिर आप रोटी को लेकर ऊपर से मेयोनीज और टोमेटो सॉस डालकर अच्छी तरह से स्प्रेड कर दें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर सब्जियों के मिक्चर को भी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसके ऊपर चीज की एक-एक स्लाइस डालकर रोटी को फोल्ड कर लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर रखकर गर्म कर लें।
- फिर आप इस पर रोटी को रखें और मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई लें।
- अब आपका रात की बची हुई रोटी से टाको बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
8 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
9 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines