Leftover rice chocolate cake: भारत में चावल बहुत पसंद किया जाता है। कई घर में तो इसे हर रोज बनाया जाता है। ऐसे में कई बार ज्यादा चावल बन जाता है जिसके बाद उसे फेंकने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचता है, क्योंकि बासी चावल किसी को खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसके बाद आपको कभी भी चावल फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब केक खाना किसे पसंद नहीं होता। अगर मैं आपसे कहूं कि बचे हुए चावल से आप केक बना सकते हैं तो क्या आप मेरा यकीन करेंगे? जी हां, सही पढ़ा आपने, हम बचे हुए चावल से केक बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस केक को बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- चावल
- चॉकलेट
- घी
- बटर पेपर
- चॉकलेट सिरप
- केक मोल्ड
केक बनाने की रेसिपी (Leftover rice cake recipe)
- चावल का केक बनाने के लिए सबसे पहले हम चॉकलेट को मेल्ट कर लेंगे।
- इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें।
- जब पानी उबलने लग जाए तो एक बर्तन में चॉकलेट रखें और उबलते हुए पानी के ऊपर रखकर चॉकलेट को मेल्ट कर लें।
- ध्यान रहे कि चॉकलेट को मेल्ट करते समय आप उसे चलाते रहें।
- अब बचे हुए चावल और मेल्टेड चॉकलेट से हम एक बैटर तैयार कर लेंगे।
- इसके लिए एक ग्राइंडर में चॉकलेट और चावल को डालें और ऊपर से गरम पानी डालकर इसे ग्रांइड कर लें।
- ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न हो क्योंकि इससे बैटर गीला हो जाएगा।
- इसके बाद केक मोल्ड लें और उसको घी से ग्रीस कर लें।
- ग्रीस करने के बाद मोल्ड को बटर पेपर से कवर कर दें।
- अब उसमें तैयार किया हुआ बैटर डाल दें और इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें।
- केक जब सेट हो जाए तो इसे निकाल लें और इसे चॉकलेट सिरप से सजा लें।
- आपका चावल का केक बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चावल, मखाने के अलावा लौकी से भी बनाई जाती है खीर, जानें रेसिपी
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
3 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
5 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
7 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
7 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
8 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
9 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
10 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
13 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines