चावल, मखाने के अलावा लौकी से भी बनाई जाती है खीर, जानें रेसिपी

lauki ki kheer recipe: आपने लौकी की सब्जी तो खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है? ये खीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

Lauki ki Kheer

Lauki ki Kheer

lauki ki kheer recipe: लौकी की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी। ये लगभग हर घर में बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है? ये खीर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि लौकी में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लौकी की खीर को आप आसानी से बना भी सकते हैं।

विज्ञापन

आमतौर पर लोग चावल की खीर बनाते हैं लेकिन लौकी की खीर भी काफी ज्यादा टेस्टी होती है। अगर आपने अभी तक लौकी की खीर नहीं खाई है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन

सामग्री (lauki ki kheer ingredients)

  1. लौकी
  2. काजू
  3. बादाम
  4. चिरौंजी
  5. पिस्ता
  6. घी
  7. 1 किलो दूध
  8. चीनी(स्वादानुसार )
  9. इलायची पाउडर

लौकी की खीर बनाने की रेसिपी (lauki ki kheer recipe)

  1. लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील कर इसे कद्दूकस कर लें।
  2. अब कद्दूकस की हुई लौकी को निचोड़ कर उससे सारा पानी निकाल लें।
  3. इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालें और उसमें लौकी को अच्छे से भून लें।
  4. लौकी को भूनने से इसका कच्चापन चला जाएगा।
  5. ध्यान रहें कि आप गैस को मीडियम फ्लेम में ही रखें। ऐसा न करने से लौकी जल सकती है।
  6. इसके बाद कढ़ाई में दूध डाल दें।
  7. दूध के गाढ़े होने तक इसे अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
  8. 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  9. अब खीर में इलायची पाउडर डालें और इसे भी मिला लें।
  10. इसके बाद खीर में सभी ड्राई फ्रूट्स को डाल दें और गैस को बंद कर दें।
  11. अब इसके ऊपर और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर को गार्निश कर लें।
  12. आपकी लौकी की खीर बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्म या ठंडी जैसे आप खाना चाहें वैसे खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Recipe: कभी ट्राई की है Mango Boba Tea? ऐसे बनाएं टेस्टी रिफ्रेशिंग ड्रिंक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ