Basket Chaat Recipe: ऐसा कई बार होता है कि कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन होने लगता है लेकिन बाहर जाने का मन नहीं करता । अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं कि लखनऊ की बास्केट चाट, जिसे टोकरा चाट भी कहा जाता है इसको आप आसानी से घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही घर बैठे बेहद स्वादिष्ट, चटपटी और कुरकुरी चाट का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते है इस चाट को बनाने की विधि के बारे में। जिसका खाकर सभी आपकी कुकिंग के दिवाने हो सकते हैं।
बास्केट चाट को बनाने के लिए सामग्री-
- उबले आलू – मीडियम 3-4
- कॉर्न फ्लोर – 2-3 बड़े चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- बर्फ का पानी 1 कटोरी तेल – तलने के लिए
चाट के लिए-
- उबले चने या मटर – 1/2 कप
- उबले आलू कद्दूकस करें
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटा टमाटर
- 1 हरी चटनी
- 2 चम्मच मीठी इमली की चटनी
- 2 चम्मच फेंटा हुई दही
- 1/2 कप भुना जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच काला नमक
- स्वाद अनुसार चाट मसाला
- 1/2 चम्मच सेव या भुजिया
- सजाने के लिए अनार दाना – गार्निश के लिए
बास्केट चाट बनाने के लिए
बास्केट को ऐसे करें तैयार
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें। इसके बाद उसमें कॉर्न फ्लोर और थोड़ा नमक मिलाकर आटे के जैसे गूंथ लें। अब एक छलनी लें और उसमें आलू का मिक्सचर अच्छे से दबा दें ताकि टोकरा का शेप बन जाए। इस बास्केट को थोड़ा ठंडे बर्फ वाले पानी में 10 मिनट रखें ताकि ये क्रिस्पी बने रहे। फिर गर्म तेल में बास्केट को उसी छलनी के साथ डीप फ्राई करें। जब तक सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए। फिर ठंडा होने पर अलग से निकाल लें।
अब बास्केट में सबसे पहले थोड़े उबले चने, फिर आलू, प्याज, टमाटर डालें। अब उसके ऊपर हरी चटनी, मीठी चटनी और दही डालें। ऊपर से भुना जीरा, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें। अतं में सेव, अनार दाना, या हरे धनिए से गार्निश करें।
ये भी पढ़ें- स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
10 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
13 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
14 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
17 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
20 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines