Basket Chaat Recipe: कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का है मन? घर पर बनाएं लखनऊ की फेमस बास्केट चाट

लखनऊ की बास्केट चाट दुनिया भर में मशहूर है लेकिन ऐसे कई लोग है जिन्होंने इस स्वाद का अबतक मजा ही नहीं लिया है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कि इस फेमस चाट को आप घर में आसानी से कैसे बना सकते हैं।

Basket Chaat Recipe: कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का है मन? घर पर बनाएं लखनऊ की फेमस बास्केट चाट

Basket Chaat Recipe: ऐसा कई बार होता है कि कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन होने लगता है लेकिन बाहर जाने का मन नहीं करता । अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं कि लखनऊ की बास्केट चाट, जिसे टोकरा चाट भी कहा जाता है इसको आप आसानी से घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही घर बैठे बेहद स्वादिष्ट, चटपटी और कुरकुरी चाट का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते है इस चाट को बनाने की विधि के बारे में। जिसका खाकर सभी आपकी कुकिंग के दिवाने हो सकते हैं।

विज्ञापन

बास्केट चाट को बनाने के लिए सामग्री- 

  • उबले आलू – मीडियम 3-4
  • कॉर्न फ्लोर – 2-3 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • बर्फ का पानी 1 कटोरी तेल – तलने के लिए

चाट के लिए- 

  • उबले चने या मटर – 1/2 कप
  • उबले आलू कद्दूकस करें
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 1 हरी चटनी
  • 2 चम्मच मीठी इमली की चटनी
  • 2 चम्मच फेंटा हुई दही
  • 1/2 कप भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • स्वाद अनुसार चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच सेव या भुजिया
  • सजाने के लिए अनार दाना – गार्निश के लिए

बास्केट चाट बनाने के लिए

बास्केट को ऐसे करें तैयार

Image Source Freepik

विज्ञापन

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें। इसके बाद उसमें कॉर्न फ्लोर और थोड़ा नमक मिलाकर आटे के जैसे गूंथ लें। अब एक छलनी लें और उसमें आलू का मिक्सचर अच्छे से दबा दें ताकि टोकरा का शेप बन जाए। इस बास्केट को थोड़ा ठंडे बर्फ वाले पानी में 10 मिनट रखें ताकि ये क्रिस्पी बने रहे। फिर गर्म तेल में बास्केट को उसी छलनी के साथ डीप फ्राई करें। जब तक सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए। फिर ठंडा होने पर अलग से निकाल लें।

अब बास्केट में सबसे पहले थोड़े उबले चने, फिर आलू, प्याज, टमाटर डालें। अब उसके ऊपर हरी चटनी, मीठी चटनी और दही डालें। ऊपर से भुना जीरा, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें। अतं में सेव, अनार दाना, या हरे धनिए से गार्निश करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ