lauki ki kheer recipe: लौकी की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी। ये लगभग हर घर में बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है? ये खीर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि लौकी में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लौकी की खीर को आप आसानी से बना भी सकते हैं।
आमतौर पर लोग चावल की खीर बनाते हैं लेकिन लौकी की खीर भी काफी ज्यादा टेस्टी होती है। अगर आपने अभी तक लौकी की खीर नहीं खाई है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब
सामग्री (lauki ki kheer ingredients)
- लौकी
- काजू
- बादाम
- चिरौंजी
- पिस्ता
- घी
- 1 किलो दूध
- चीनी(स्वादानुसार )
- इलायची पाउडर
लौकी की खीर बनाने की रेसिपी (lauki ki kheer recipe)
- लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील कर इसे कद्दूकस कर लें।
- अब कद्दूकस की हुई लौकी को निचोड़ कर उससे सारा पानी निकाल लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालें और उसमें लौकी को अच्छे से भून लें।
- लौकी को भूनने से इसका कच्चापन चला जाएगा।
- ध्यान रहें कि आप गैस को मीडियम फ्लेम में ही रखें। ऐसा न करने से लौकी जल सकती है।
- इसके बाद कढ़ाई में दूध डाल दें।
- दूध के गाढ़े होने तक इसे अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
- 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब खीर में इलायची पाउडर डालें और इसे भी मिला लें।
- इसके बाद खीर में सभी ड्राई फ्रूट्स को डाल दें और गैस को बंद कर दें।
- अब इसके ऊपर और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर को गार्निश कर लें।
- आपकी लौकी की खीर बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्म या ठंडी जैसे आप खाना चाहें वैसे खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Recipe: कभी ट्राई की है Mango Boba Tea? ऐसे बनाएं टेस्टी रिफ्रेशिंग ड्रिंक
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
4 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
6 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
7 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
8 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
9 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
10 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
10 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
13 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines