Homemade Lauki Cheela Recipe: की एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. हालांकि, लौकी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो काफी हद तक इसका स्वाद बदला जा सकता है. आप इससे हलवा या लजीज कोफ्ते भी तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ मजेदार या फिर हल्का बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको शाम के लिए हेल्दी और क्रिस्पी चिला बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. लौकी हल्की, पौष्टिक और आसानी से पचने वाली होती है, इसलिए इसे शाम के स्नैक्स में शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Lipstick पर अगर लिखे दिखें ये 2 शब्द, तो तुरंत फेंक दें! वरना शरीर में पहुंच सकता है जहर
लौकी का चीला कैसे बनाएं?
सामग्री
- लौकी- 1
- बेसन- 1 कप
- चावल का आटा- 2 चम्मच
- अजवाइन- स्वादानुसार
- प्याज- 1 कटा हुआ प्याज
- हरी मिर्च- 1
- हरा धनिया- गर्निश करने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- तेल तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें. अब उसका छिलका उतारकर उसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर पानी निकाल लें, लेकिन पूरी तरह सूखा ना करें.
- एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसमें बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से तेल में डालें और हल्की आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
- गरमा-गरम लौकी पकौड़े चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- इजरायल में सबसे ज्यादा खाया जाता है किस जानवर का मांस? फिटनेस का राज भी जानिए
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
13 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
16 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
20 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines