हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के दिन हाथों पर लगाएं पाकिस्तानी मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप पूजा-पाठ के लिए अपने हाथों को खूबसूरत और शुभ मेहंदी डिजाइनों से सजा सकती हैं, जिससे ना सिर्फ आपका लुक निखरेगा बल्कि भक्ति का भाव भी और गहरा होगा. 

विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

Pakistani Mehndi Designs For Mahashivratri: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास दिन महिलाएं पूजा-पाठ के साथ-साथ अपने श्रृंगार का भी ध्यान रखती हैं. कपड़ों से लेकर अपने मेकअप पर भी ध्यान देती हैं, कुछ महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. वैसे ही मेहंदी लगाना सुहागिनों के लिए शुभ माना जाता है. अगर आप भी ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी की तलाश में हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. हम आपके साथ पाकिस्तानी मेहंदी के बेहद खूबसूरत डिजाइन साझा कर रहे हैं, जिसे अपने हाथों पर खास पूजा वाले दिन लगाया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर सुंदर दिखने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड फेस मास्क, सिर्फ 10 दिनों में दिखेगा फर्क

महाशिवरात्रि के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Pakistani Mehndi Designs For Mahashivratri 

फ्लोरल और जालीदार मेहंदी डिजाइन- आप हाथों पर लगाने के लिए फ्लोरल मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यह डिजाइन बहुत ही एलिगेंट हैं और फूलों और जाली का कॉम्बिनेशन यकीनन साड़ी के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा. आप हथेली या उंगलियों के लिए बहुत अलग ट्राई कर सकते हैं.  
अरबी फ्यूजन डिजाइन- आप पाकिस्तानी अरबी फ्यूजन को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यह मेहंदी ज्यादा भरी हुई नहीं होती क्योंकि इसे फ्यूजन स्टाइल में डिजाइन किया जाता है. इसमें एक बड़ा फूल और पतली बेल लगाई जाती है. बाकी स्पेस खाली छोड़ दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद हाथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं.  
गोल मंडल स्टाइल मेहंदी डिजाइन- अपने हाथों पर गोल मंडल बनाया जा सकता है. यह बहुत ही आसानी से लग जाएगा और ज्यादा वक्त भी खराब नहीं होगा. हालांकि, इसका पैटर्न बहुत ही बारीक होगा और महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर के लिए या पूजा के लिए यह डिजाइन काफी अच्छा लगेगा.  
मिनिमल पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन- आप बारीक मेहंदी का डिजाइन भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं. इसके लिए मिनिमल पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसमें सिर्फ उंगलियों, हथेली के कोने या कलाई पर बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, जो फेस्टिव लुक को पूरा करते हैं. इसके साथ आप घड़ी या रिंग को अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पहन सकती हैं.  
मंदिर मेहंदी डिजाइन- आप अपने हाथों पर मंदिर भी बनवा सकती हैं. यह धार्मिक मेहंदी डिजाइन है, जिसे पूजा के वक्त आसानी से लगाया जा सकता है. इसके साथ, आप भगवान की मूर्ति का भी डिजाइन भी बनवा सकते हैं. बस आपको डिजाइन हल्का सेलेक्ट करना होगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Why People Stay Single: रिलेशनशिप से दूरी क्यों बना रहे हैं लोग? यहां जानिए सिंगल रहने के पीछे के 5 बड़े कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola