Lahsun Chilne Ke Tips: लहसुन का इस्तेमाल किचन में सबसे ज्यादा किया जाता है. नॉनवेज या वेज खाने का स्वाद बढ़ाने या तड़का लगाने के लिए लहसुन बहुत जरूरी इंग्रीडिएंट है. दाल, सब्जी, चटनी या बिरयानी में तो लहसुन स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. इसलिए रोजाना इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई लोगों को लहसुन छीलना सबसे ज्यादा झंझट वाला काम लगता है. कई बार तो बिल्कुल भी मन नहीं करता है. छोटे-छोटे कली वाले लहसुन का छिलका निकालने में काफी समय लग जाता है और उंगलियों में भी इसकी गंध रह जाती है. अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना बनाते समय लहसुन छीलने से परेशान हो जाते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. इन टिप्स की मदद से आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रोटियों को टिफिन में गीली होने से कैसे बचाएं? जानिए सॉफ्ट रखने का परफेक्ट तरीका
लहसुन के छिलके उतारने के आसान हैक्स
चाकू आएगा काम- लहसुन छीलने के लिए चाकू का इस्तेमाल करें. इसके लिए लहसुन की एक कली लें और उसे चॉपिंग बोर्ड पर रखें. अब चाकू के फ्लैट हिस्से से हल्का सा दबाव डालें. कली के दबने पर छिलका खुद ही अलग हो जाएगा.
स्टील के बर्तन करें इस्तेमाल- आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बहुत ही काम का हैक है. लिए लहसुन की कलियों को एक स्टील के बर्तन या डिब्बे में डाल दें और ऊपर से ढक्कन लगाकर 30 सेकंड तक जोर से हिलाएं.
गर्म पानी का इस्तेमाल करें- आप छिलके उतारने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी डालें और 10 मिनट बाद निकालकर रगड़ने की कोशिश करें.
माइक्रोवेव का इस्तेमाल- अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. यह तरीका काफी आसान है, जिसमें आपको लहसुन की कलियों को 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करना होगा. हल्की गर्माहट मिलने से छिलका ढीला हो जाता है और बाद में बहुत आसानी से निकल जाता है.
हथेली से रोल करें- लहसुन की कलियों को चुटकियों में छीला जा सकता है. इसके लिए उन्हें किचन स्लैब या चॉपिंग बोर्ड पर रखें और हथेली से हल्का रोल करें. ऐसा करने से भी छिलका ढीला पड़ जाता है और तुरंत अलग हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines