Ghar Se Cockroach Kaise Bhagayein: कई लोगों को शिकायत रहती है कि उनके घरों में अचानक कॉकरोचों का आतंक बढ़ गया है, जिस कारण हर वक्त डर बना रहता है कि कहीं वह खाने में न चले जाए, सोते वक्त शरीर पर न आ जाए या फिर गंभीर बीमारियों का कारण न बन जाए. इसी के साथ कई लोगों का यह भी सवाल रहता है कि जो कॉकरोच उड़ते हैं क्या वह काट भी सकते हैं और किसी बीमारी का खतरा भी बढ़ा सकते हैं? आइए जानते हैं आपके सभी सवालों के जवाब.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर कौन सा हिल स्टेशन है? जानिए बजट में कैसे प्लान करें ट्रिप
क्या उड़ने वाले कॉकरोच काटते हैं? Udne Wale Cockroach Kaat Te Hain Kya
आपको जानकर हैरानी होगी कि उड़ने वाले कॉकरोच काट सकते हैं! लेकिन ऐसा बहुत ही दुर्लभ मामलों में होता है। वे आम तौर पर इंसानों से डरते हैं और दूर भागते हैं, लेकिन अगर घर में कॉकरोच बहुत ज्यादा हो जाएं और उन्हें खाना न मिले, तो वे रात में सोते समय उंगलियों, पलकों या पैरों की त्वचा को काट सकते हैं. इसी के साथ यह अगर खाने में गिर जाए या किसी खाने को मुंह लगा लें, तो वहां अपनी गंदगी छोड़ देते हैं, जिससे फूड पॉइजन जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है.
कॉकरोच का आतंक घर से कैसे खत्म करें? घरेलू उपाय
कॉकरोच का आतंक खत्म करने के लिए आप कुछ आसान घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं, इनमें;
नीम का तेल या नीम के पत्ते
कॉकरोच भगाने के लिए दोनों ही चीजें बहुत काम आती है. इनमें एंटी-बैक्टीरियल और कीट-रोधी गुण होते हैं, जो कॉकरोच को घर से दूर रखने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप नीम के तेल में पानी मिलाकर स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर नीम के पत्तों को पानी में उबालकर भी स्प्रे बनाकर उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहां कॉकरोच रहते हैं.
बोरिक पाउडर
बोरिक पाउडर भी कॉकरोच का सफाया कर सकता है. इसके लिए आपको बस इसे आटे में गूंधकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और फिर जहां-जहां कॉकरोच अक्सर दिखते हैं, जैसे -रसोईघर, बाथरूम आदि कोनों पर रख दें. हालांकि, अगर आपके घर छोटे पालतू जानवर है, तो फिर इसका इस्तेमाल करने से बचें.
तेज पत्ता भी करेगा मदद
कॉकरोचों का आतंक खत्म करने के लिए तेजपत्ता भी बहुत काम आ सकता है. तेज पत्ते को हाथ से मसलकर उसका चुरा बनाकर रसोई के हर उस कोने में डाल दें, जहां से आपको लगता है कॉकरोच आते है. फिर क्या तेज पत्ते की गंध से कॉकरोच घर से दूर भागने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या है विल्सन डिजीज? पहली स्टेज के बाद बन सकती है जानलेवा, कभी भूलकर भी न करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines