नवरात्रि करीब आते ही बाजार में कुट्टू का आटा काफी दिखने लगता है, क्योंकि इस त्योहार में कुट्टू के आटे की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन बढ़ती डिमांड के कारण लोग अपने फायदे के लिए बाजार में नकली आटा भी उतार देते हैं, जिससे सेहत पर नुकसान पहुंचता है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कुट्टू का आटा खरीदते वक्त ये पहचान कर सकते हैं कि आटा असली और शुद्ध है या फिर मिलावटी है? आइए इस स्टोरी में जानते हैं आसान टिप्स, जो आपकी इस काम में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें: रोटी पर लग जाएं चींटियां तो तुरंत करें ये काम, दोबारा नहीं होगी ऐसी परेशानी
नकली आटा खाने से सेहत पर पड़ सकता है असर
अगर आप सोच रहे हैं कि नकली आटा खाने से क्या ही हो जाएगा, तो आपको बता दें कि मिलावटी या फिर नकली आटा खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है, जिसमें, पेट में दर्द, गैस, उल्टी, कब्ज आदि. इसलिए जरूरी है कि आप कुट्टू का आटा खरीदते वक्त उसकी जांच (असली/नकली ) को एक जरा नजरअंदाज न करें, क्योंकि भले ही समस्या आपको ज्यादा परेशान न करें, दूसरों के लिए ये काफी मुश्किल भी पैदा कर सकती है.
कैसे करें पहचान?
अब सवाल उठता है कि आप कैसे कुट्टू का आटा खरीदते वक्त जांच कर सकते हैं? बता दें कि असली और नकली की पहचान करना काफी आसान है, क्योंकि आपको बस आटा खरीदते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. ध्यान रखने वाली बात ये है कि आप आटा खरीदते वक्त उसकी महक, रंगत और बनावट से पहचान कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ टेस्ट घर में भी किए जा सकते हैं.
महक, रंगत और बनावट से कैसे पहचान करें
आप जब कुट्टू का आटा खरीदने जाएं, तो सबसे पहले देखें कि उसका रंग कैसा है? असली कुट्टू का आटा हल्का भूरा होता होता है, न की बहुत सफेद और चमकीला. अगर आटा जरूरत से ज्यादा सफेद है, तो समझ लें कुछ गड़बड़ हो सकती है. वहीं, आप आटे की महक से भी पहचान कर सकते हैं, बता दें कि असली कुट्टू के आटे में से मिट्टी जैसी खुशबू आती है, लेकिन अगर आपको कुछ अलग या बासी लगे, तो हो सकता है ये आटा सही नहीं है. इसके अलावा आप उसकी बनावट पर भी ध्यान दें. असली आटा थोड़ा दानेदार और खुरदरा लगता है. उंगलियों के बीच हल्की दरदरी फील आती है. इसके उलट नकली आटा बहुत ज्यादा महीन और पाउडर जैसा मुलायम होता है.
घर पर कैसे करें टेस्ट?
अगर इन सभी टेस्ट से आप पता नहीं लग पाए हैं कि आटा असली है या नकली, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर भी आप कुछ आसान टेस्ट कर सकते हैं. आटे की जांच करने के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा आटा डालें, अगर आटा तैरता है और धीरे-धीरे घुलता है, तो हो सकता है कि वह असली है, लेकिन अगर आटा तुरंत पानी में मिल जाता है और नीचे बैठ जाता है, तो यह नकली हो सकता है. पकने बाद भी आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं. असली आटे की बड़ी पहचान ये होती है कि जब उसकी पकौड़ी या फिर पूरी बनती है, तो वह स्वाद में हल्का मीठा होता है, लेकिन नकली अजीब और बेस्वाद लग सकता है.
एक नजर में जानें सभी टेस्ट
असली vs नकली कुट्टू के आटे की पहचान
विज्ञापन
- रंग: असली आटा हल्का भूरा/ग्रे होता है, वहीं, नकली/मिलावटी आटा बहुत ज्यादा सफेद या चमकीला दिखता है.
- बनावट: असली आटा दानेदार और दरदरा महसूस होता है, वहीं, मिलावटी आटा पाउडर की तरह बहुत महीन/चिकना हो सकता है.
- महक: असली आटे में सोंधी/मिट्टी जैसी खुशबू आती है, वहीं, बासी या फंगल इन्फेक्शन वाले आटे से खट्टी या सीलन भरी बदबू आती है.
- पानी का टेस्ट: 1 गिलास पानी में 1 चम्मच आटा डालें, शुद्ध आटा सतह पर तैरकर धीरे-धीरे घुलता है, जबकि मिलावटी/चावल स्टार्च युक्त आटा तुरंत नीचे बैठ जाता है.
बता दें कि दुकानों पर खुले बिकने वाले आटे में नमी और फंगस का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप मार्केट से पैकेट आटा खरीदें, जिसमें FSSAI लाइसेंस नंबर हो.
यह भी पढ़ें: कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही? जानिए लें स्टोर करने का सही तरीका
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
6 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
10 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
14 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
16 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines