Kubja Temple: कृष्ण नगरी मथुरा में ऐसे तो बहुत से मंदिरों के दर्शन आपने किए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मथुरा में एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर है जहां यह विश्वास किया जाता है कि केवल भगवान की सच्चे मन से प्रार्थना करने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। यह पूरे दुनिया में मात्र ऐसा मंदिर है जहां इस मंदिर में श्री कृष्ण जी की मूर्ति राधा रानी के साथ नहीं बल्कि कृष्ण जी के मामा कंस की नौकरानी कुब्जा के साथ है। यह मंदिर मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर स्थित है तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि यहां दर्शन करने से कैसे कोई भी त्वचा संबंधित परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकता है।
कौन थीं कंस की नौकरानी कुब्जा?
मथुरा में स्थित इस मंदिर में श्री कृष्ण की मूर्ति कुब्जा के साथ स्थित है। कुब्जा जो कि बहुत बूढ़ी, कुबड़ी महिला थी और शारीरिक रूप से बहुत कुरूप थी। इसलिए मथुरा के सभी लोग इस महिला का काफी मजाक उड़ाते थे। उसको नीचा दिखाते थे जिससे वह काफी उदास हो जाती थी। लेकिन जब श्री कृष्ण जी मथुरा पहुंचे और कुब्जा को देखा तो वह कंस के लिए चंदन घिस रही थी।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: बांके बिहारी जी को लगेगा घेवर और फेनी का भोग, जानिए क्यों है ये खास
उसी समय श्री कृष्ण जी कुब्जा के पास गए और उसको सुंदरी-सुंदरी कह कर बोलने लगे। कुब्जा को ऐसा लगा कि कृष्ण जी भी उसको छेड़ रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। जिसके बाद वह बहुत ही उदास होकर रोने लगी। तभी श्री कृष्ण जी ने अपना एक पैर कुब्जा के पैर पर रखा और ठुड्डी पकड़ कर ऊपर उठा दिया। जिसके बाद कुबड़ी कुब्जा तुरंत ठीक हो गई। पूरे मथुरा के लोग कुब्जा को देखकर हैरान हो गए, वह अचानक से बहुत ही सुंदर हो गई।
उस दिन से यह माना जाता है कि जो भी व्यक्ति फिजिकल रूप से या त्वचा संबंधित रूप से कोई भी परेशानी लेकर आता है और इस मंदिर के दर्शन करता है, उससे स्किन के परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
अगर आप चाहें तो इस मंदिर के दर्शन करने आ सकते हैं। इसके साथ ही त्वचा संबंधित परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: बिना मेकअप चमकती है शिल्पा की स्किन, जानिए उनका सुबह का सुपर ड्रिंक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines