Krishna Janmashtami: घर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
Author: Shadma Muskan
2026-08-29 13:14:18
त्योहारों की धूम है और रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी आ रही है. इस बार यह त्योहार 4 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा. बता दें जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने की तैयारी शुरू हो जाती है. लोग कई दिनों पहले ही सोच लेते हैं कि उन्हें कैसे सुंदर मूर्ति के साथ झांकी डेकोरेट करनी है. कान्हा की सुंदर मूर्ति के साथ अगर आप झांकी में एक प्यारा-सा झूला भी शामिल करना चाहती हैं तो इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. इसे सजाने के लिए आप आइसक्रीम स्टिक, रंगीन रिबन, मोती और कुछ डेकोरेटिव सामान ले सकते है और इनकी मदद से सुंदर झूला तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? जानिए रात में एलोवेरा और कच्चा दूध लगाने से क्या होगा
आपको झूला बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
आपको झूला डेकोरेट करने के लिए काफी कुछ चाहिए. सस्ती डेकोरेशन के लिए आप आइसक्रीम स्टिक, मजबूत गोंद, रंगीन रिबन या लेस, मोती या छोटे सजावटी फूल, रंग और ब्रश, मोटा धागा या सजावटी रस्सी, छोटा लकड़ी या कार्डबोर्ड का टुकड़ा या कैंची आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाकी अपनी पसंद के हिसाब से चीजें बदल भी सकते हैं.
कैसे बनाएं कान्हा का सुंदर झूला?
- आइसक्रीम स्टिक को अपनी पसंद के रंग से रंग लें. इसके बाद कई स्टिक को एक-दूसरे के बराबर रखकर गोंद की मदद से झूला बनाएं. यह झूले की बैठने वाली जगह का काम करेगा.
- कुछ आइसक्रीम स्टिक को झूले के दोनों तरफ खंभे जैसा ढांचा तैयार करें. इन्हें मजबूती से चिपकाएं और गोंद को अच्छी तरह सूखने दें. झूले को और खूबसूरत बनाने के लिए ऊपर आइसक्रीम स्टिक या मजबूत कार्डबोर्ड से छोटा-सा ढांचा बना सकती हैं.
- मोटे और मजबूत धागे के चार हिस्से बनाएं. इन्हें झूले की सीट के चारों कोनों के ऊपर के हिस्से से बांध दें. ध्यान रखें कि धागा अच्छी तरह मजबूत हो, ताकि कान्हा की मूर्ति रखने पर झूला गिर न जाए.
- झूले के किनारों पर रंगीन रिबन, मोती, छोटे कृत्रिम फूल या गोटा लगा सकती हैं. चाहें तो पीछे मोर पंख और छोटी बांसुरी भी लगाकर इसे कृष्ण थीम दे सकती हैं.
कैसे रखें कान्हा का झूला?
कान्हा के झूले को झांकी के बीच में रखें और उसके आसपास फूलों की माला, मोर पंख, बांसुरी और छोटे मटके डेकोरेट करें. नीचे हरे रंग का कपड़ा बिछा दें, ताकि यह घास का काम करे. पीछे नीले या गहरे रंग का कपड़ा लगाकर रात और वृंदावन जैसा माहौल बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines