आज के समय में कई लड़कियों को कोरियाई मेकअप लुक काफी पसंद आता है। इसके लिए वह अपने पसंदीदा कोरियन गर्ल ग्रुप BLACKPINK की जेनी किम का शानदार मेकअप लुक को फॉलो भी करती हैं। ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस लुक घर पर कैसे अपना सकते हैं, तो चिंता न करें क्योंकि आप कोरियन मेकअप के कुछ आसान स्टेप्स से उनके जैसा लुक पा सकती हैं। कोरियन मेकअप ने बहुत कम समय में बेहद लोकप्रिय होकर ब्यूटी की दुनिया में एक बेंचमार्क स्थापित किया है। K-ब्यूटी मेकअप चमकती त्वचा और कोमल, युवा लुक के साथ नेचुरल सुंदरता को भी निखारता है। इसके लिए आप घर पर कुछ आसान से टिप्स को अपना सकते हैं।
त्वचा की देखभाल
कोरियाई मेकअप अच्छी त्वचा की देखभाल पर फोकस करता है। हेल्दी त्वचा होने से मेकअप काफी बेहतर दिखता है। कई लोग मेकअप लगाने से पहले कोरियाई त्वचा देखभाल के शुरुआती स्टेप जैसे क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग को अप्लाई करते हैं। हाइड्रेटेड त्वचा मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल बनाए रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने अपनाया गौरी खान का लुक, लाखों की स्टाइलिश बैग के साथ आईं नजर
स्किन फाउंडेशन
कई तरह के मेकअप अक्सर भारी कवरेज पर फोकस करता है। कोरियाई मेकअप एक ओसदार और फ्रेश लुक को प्राथमिकता देता है। आप भारी फाउंडेशन के बजाय हल्के वजन वाली बीबी क्रीम या कुशन फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को ओसदार, नेचुरल और चमकदार लुक देने में मदद करता है।
आंखें
कोरियन आई मेकअप आसान लेकिन सुंदर है। इसमें सॉफ्ट ब्राउन, पीच या पिंक जैसे न्यूट्रल आईशैडो शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है। आप फ्रेश लुक के लिए पलकों पर लाइट शिमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नेचुरल प्रभाव के लिए पलकों के करीब आईलाइनर की एक पतली लाइन लगाएं। अपनी पलकों को कर्ल करें और भारी नकली पलकों के बजाय मस्कारा लगाएं।
होंठ
ग्रेडिएंट लिप्स कोरियाई मेकअप के सबसे लोकप्रिय ट्रेंड में से एक हैं। ग्रेडिएंट लिप्स सॉफ्ट और क्यूट लुक बनाने में मदद करते हैं। इस लुक के लिए होंठों पर कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं ताकि नेचुरल रंग कम हो जाए। अपने होंठों के बीच में लिप टिंट का इस्तेमाल करें और इसे अपनी उंगलियों से ब्लेंड करें। फ्रेश, जूसी इफेक्ट के लिए इसके ऊपर लिप ग्लॉस लगाएं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
2 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines