Korean Diet Plan: बढ़ते वजन से हैं परेशान? लाइफस्टाइल में शामिल कोरियन टिप्स

Korean Diet Plan: भारतीय डाइट से ज्यादा क्या सच में असरदार है कोरियन डाइट? आइए जानते हैं कैसे जल्दी कम होगा बढ़ता वजन?

Korean Diet Plan to follow for losing weight easily

Korean Diet Plan

विज्ञापन

हालांकि, इन दिनों एक खास तरह की डाइट ने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। कोरियन डाइट (Korean Diet Tips) को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। युवाओं के बीच सिर्फ कोरियन ड्रामा ही नहीं बल्कि कोरियन लाइफस्टाइल (Korean Lifestyle) भी अपनी जगह बनाना शुरू कर चुका है। इसे अपनाकर लोग सिर्फ अपने फैशन या सुंदरता में ही बदलाव नहीं कर रहे हैं बल्कि बढ़ते वजन को भी कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं तो कोरियल टिप्स (Korean Tips) की मदद से फर्क देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे दमकती त्वचा और फिट बॉडी जैसे बदल देखने को मिल सकते हैं?

रोजाना एक्सरसाइज करें

योग और एक्सरसाइज करने की सलाह सभी डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स देते हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं होता तो दिन में किसी भी बहाने चलने की कोशिश करें। डेली कम से कम आधा घंटा चलने की कोशिश करें। अन्य वाहन साधन को अपनाने से बेहतर है कि साइकिल चलाएं।

विज्ञापन

खाने में ये खाएं

अगर आप अपने आपको कुछ ही दिनों में फिट और स्लिम रूप में देखना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का शामिल करें। इसके अलावा गेहूं या उससे बनी चीजों को हटा दें। साथ ही अधिक चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन न करें। अपनी डाइट में सीजनल सब्जियों को अधिक शामिल कर सकते हैं। अगर नॉनवेज खाते हैं तो मीट और फिश को एड कर सकते हैं।

विज्ञापन

फर्मेंटेड फूड का करें सेवन

अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड का सेवन करें। फर्मेंटेड फूड में कैलोरी कम होती है और प्रोबायोटिक्स ज्यादा होते हैं। इसे पचाने में आसानी होती है और ये दमकती त्वचा का राज भी होता है। बेदाग त्वचा और फिट बॉडी के लिए इस तरह के फूड को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

जंक फूड से करें परहेज

आप अपनी डाइट में अच्छे आहार को शामिल कर सकते हैं, लेकिन जंक फूड और ज्यादा तला-मसालेदार को अलविदा कह सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ