क्या कभी ऐसा हो सकता है कि आपके ससुराल में शादी का माहौल हो और न जाएं, खासकर जब शादी साली की हो। शायद इस सवाल के जवाब में हर कोई यही कहेगा कि वो तो आपके तालुकात पर निर्भर करता है। हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही किया है। वजह बड़ी दिलचस्प है और इसी वजह की अब इंटरनेट मीडिया पर खुलकर तारीफ हो रही है और साथ ही उसकी बीवी को लोगों ने कोसना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं वो, जो इस शख्स को एक जिम्मेदार पिता बनाती है…
उस महिला के मुताबिक समस्या यह है कि उसकी बहन उसके सौतेले बच्चे को न के बराबर जानती है और उसके होने वाले बहनोई ने तो कभी देखा ही नहीं, जिसके चलते उन्होंने उसे (बच्चे को) शादी में नहीं बुलाया। इसके बाद जैसे ही उसके पति को इस बात का पता चला, उसने शादी में जाने से इनकार कर दिया। दो दिन पहले ही user @TheOriginalGilmoregirl नामक पेज पर यह पोस्ट शेयर हुई तो इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिए। बहुत से नेटिजन्स ने महिला के पति के शादी में नहीं जाने के फैसले की सराहना की है।
आ रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
- एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘अगर बहन आपके परिवार के किसी सदस्य को बाहर कर रही होती तो मैं भी नहीं जाता’।
- दूसरे ने लिखा है, ‘आपका सौतेला बच्चा आपके परिवार का हिस्सा है और कुछ समय आपके साथ रहता है। परिवार इकाई का हिस्सा। आपका परिवार अविश्वसनीय रूप से मतलबी है और मैं आपके पति की प्रतिक्रिया से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं’।
- एक अन्य ने लिखा है-ऐसा क्यों है कि आपकी बहन नहीं झुकेगी? यह कोई भूल नहीं है, यह जान-बूझकर किया गया है और यह मुझे बहुत छोटा और निर्दयी लगता है। वे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि आपका सौतेला बच्चा परिवार नहीं है। यह समझना मुश्किल नहीं है कि ऐसा क्यों है आपके पति उपस्थित होने से इंकार कर देंगे और उस रवैये को नजरअंदाज कर देंगे’।
- चौथे सोशल मीडिया यूजर ने भी अपने ही अंदाज में अपनी बात रखी है। उसने लिखा है, ‘आपकी शादी को आठ साल हो गए हैं। आपका सौतेला बच्चा आपके परिवार का सदस्य है और आपका परिवार तीन नहीं, बल्कि चार लोगों का है। पांचवें ने क्या कहा, उसके लिए मैं उसे दोष नहीं देता’।
संबंधित खबरें
चनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
26 mins agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
28 mins agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
56 mins agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
8 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
21 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines