---विज्ञापन---

World Environment Day 2025: किचन के कचरे को कैसे करें सही तरीके से रियूज? जानिए

World Environment Day 2025: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। हर साल 5 जून को इसे पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है, ताकि लोगों में जागरुकता बढ़ाई जा सकें। इस दिन पर जानिए आप अपने रसोई घर के कचरे को फेंकने की जगह कैसे रियूज कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

World Environment Day 2025: रसोई घर सभी लोगों के घर में होती है। हालांकि, किचन अधिकांश हर कार्यस्थल पर होती है लेकिन घरों की रसोई वह स्थान है, जहां से सबसे ज्यादा कचरा निकलता है। हम घरों के निकले कुड़े कचरे को डस्टबिन में डाल देते हैं और उन्हें फेंक देते हैं, जबकि हम उनका सही ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे हैं। इस खास अवसर पर जानिए कैसे हम हमारी रसोई घर से निकलने वाले कचरे का सही ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए की गई थी, जिसका उद्देश्य है कि अपने पर्यावरण का ख्याल रखना सिर्फ सरकारी या आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं है। जनता का भी पृथ्वी को साफ और सुरक्षित रखने में अहम रोल है, जिसे सभी देश के नागरिकों को फॉलो करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

इस साल की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना” है। प्लास्टिक कैसे मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है और क्यों इसे अपने जीवन से बाहर निकालना जरूरी है। इन सभी के प्रति जागरूकता बढ़ाना वैश्विक जिम्मेदारी है।

रसोई के कचरे का निपटारा कैसे करें?

1. फल-सब्जी के छिलके

यह सबसे कॉमन किचन वेस्ट होता है। इसे यूज करना भी काफी आसान है। आप छिलकों को, बीजों को कूड़े में फेंकने की बजाय, इन सभी को कंपोस्ट कर खाद बना सकते हैं। इस किचन वेस्ट कंपोस्ट में आप यूज की गई चायपत्ती, टी-बैग्स और कॉफी बैग्स को भी डाल सकते हैं। अंडे के छिलके भी कंपोस्ट का काम करते हैं। ये सभी पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपके पौधों को भी पोषण देंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बालों को गिरने से रोकें इन 7 आसान स्टेप्स से, गर्मियों में भी बाल रहेंगे घने और मजबूत

2. सब्जी उगाएं

यह थोड़ा ट्रिकी है लेकिन बहुत कारगर उपाय है। इनमें आप कुछ सब्जियों को एकबार फिर से उगा सकते हैं और उन्हें यूज कर सकते हैं। जैसे कि हरी प्याज, धनिया और डंठलों वाली सब्जियां, जिन्हें आप घर में दोबारा रिग्रो कर सकते हैं। इससे यह कूड़ा बनने से भी बचेगा और आपको घर की उगी हुई सब्जी भी मिल जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

3. होम क्लीनर्स

अगर आप हमेशा घर की सफाई के लिए बाहर से खुशबूदार होम क्लीनिंग प्रोडक्ट्स लेते हैं, तो एकबार घर का यह तरीका इस्तेमाल कर लें। इसमें आपको खट्टे फलों जैसे कि नींबू या संतरा, इनके छिलकों को विनेगर में मिलाना है और पीस लेना है। इसका इस्तेमाल आप घर की सफाई में कर सकते हैं या इन्हें होम स्प्रे की तरह यूज करें। यह पर्यावरण के लिए अनुकूल तरीका है।

4. छिलकों से फेस पैक्स बनाएं

यह बहुत ही यूनिक आइडिया है, जिसमें आप फलों के छिलके जैसे सेब या संतरा और खीरे के छिलकों को सूखाकर इन्हें अपने स्किनकेयर में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये होम मेड और नेचुरल फेस क्लीनर्स और स्क्रब की तरह काम करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

5. नेचुरल कलर बनाएं

अगर आपको घर में किसी कपड़े को रंगना है या फिर खाने की चीजों में इस्तेमाल करने के लिए ऑर्गेनिक रंगों की आवश्यकता होती है, तो कुछ सब्जियों के छिलकों की मदद से इन्हें बनाएं। प्याज के छिलके, चुकंदर के छिलके और कई बार कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों के रंगों से घर में कलर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- वजन घटाना हो या इम्यूनिटी बढ़ाना, जानिए खाली पेट दही खाने के चमत्कारी फायदे

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 05, 2025 08:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola