How To Clean Kitchen Sink Pipe: किचन के सिंक में बर्तन, सब्जियां और फल वगैरह सब धोए जाते हैं. अक्सर ही बर्तन धोते समय बर्तनों में छोड़े गए खाने के टुकड़े भी सिंक में डाल दिए जाते हैं. खाने के मोटे टुकड़े तो सिंक की जाली में अटक जाते हैं जिन्हें निकालना आसान होता है, लेकिन छोटे टुकड़े पाइप में उतर जाते हैं और अक्सर ही अटक जाते हैं. ऐसे में लगातार जमा होती गंदगी सिंक के पाइप को जमा कर देती है. इस ब्लॉकेज के कारण सिंक के पाइप से पानी नीचे नहीं उतरता और सिंक में ही इकट्ठा होने लगता है. ऐसे में ऊपर तैरती गंदगी को देखकर मूड तो खराब होता ही है, साथ ही साफ करने में जो मेहनत लगती है वो अलग. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप किचन सिंक के पाइप की आसानी से अच्छी सफाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? यहां जानिए सफाई के लिए क्लीनर बनाने का तरीका
कैसे करें किचन सिंक के पाइप की सफाई
स्टेप 1 – तैयारी करें
सबसे पहले किचन के सिंक से चीजें बाहर निकालें, उसे साफ करें और अगर पानी जमा हुआ है तो उसे बाहर निकालें. अगर इस गंदगी को नहीं निकाला जाएगा तो गर्म पानी डालने पर पानी डाइल्यूट हो जाएगा और अपना असर नहीं दिखा पाएगा. इसीलिए ऊपर दिख रही गंदगी को पहले निकालना बेहद जरूरी है.
स्टेप 2 – गर्म पानी डालें
अगले स्टेप में किचन सिंक के पाइप में जमी ग्रीस को साफ करना जरूरी है. इसके लिए उबलते हुए गर्म पानी को सिंक में उड़ेल दें. इससे अगर पाइप में घी या कुकिंग ऑयल जमा हुआ होगा तो पिघलकर निकल जाएगा. इस बात का ध्यान रखें कि आप गर्म पानी को गलती से बहुत पतले पाइप वाले सिंक में ना डाल लें. पाइप अगर बहुत पतला होगा तो फट सकता है.
स्टेप 3 – एक चम्मच डालें यह चीज
अगले स्टेप में आपको एक चम्मच भरकर बेकिंग सोडा (Baking Soda) लेना है इसे किचन के पाइप के अंदर डालना है. आप चाहे तो बेकिंग सोडा को एक चम्मच के बजाए एक कप भी डाल सकते हैं. बेकिंग सोडा डालने के बाद इसपर कुछ देर के लिए एक प्लेट रख दें और पाइप के छेद को ढक दें. ऐसा करने पर बेकिंग सोडा अच्छा असर दिखाता है. इसे पाइप में 20 से 25 मिनट ढककर रखें.
स्टेप 4 – विनेगर डालें
अब आपको सिंक के अंदर बेकिंग सोडा के ऊपर ही आधा कप सिरका या विनेगर डालना है. अगर आपके पास विनेगर ना हो तो आप एक कप नींबू का रस भी डाल सकते हैं. इसे डालने के बाद 10 मिनट तक सिंक में ही छोड़ दें.
स्टेप 5 – फिर डालें गर्म पानी
अब आपको किचन के पाइप के अंदर एकबार फिर गर्म पानी उड़ेल देना है. अगर आपके पास किचन प्लंजर है तो उससे सिंक के पाइप की गंदगी को बाहर खींचा जा सकता है.
किचन सिंक को ब्लॉक होने से कैसे रोकें
- किचन के सिंक को कभी भी बिना स्ट्रेनर के इस्तेमा ना करें.
- खाना खाने के बाद प्लेट पर छूटे टुकड़ों को सीधा कूड़ेदान में डालें.
- तेल या घी को सिंक के पाइप में ना उड़ेलें.
- हफ्ते में कम से कम एक बार गर्म पानी को पाइप में डालें.
- तेल चिपके पैन या कड़ाही को पहले पोंछें और उसके बाद ही धोने के लिए सिंक में डालें.
यह भी पढ़ें – सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई, लौट आएगी चमक
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines