Cockroach Prevent Tips: किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन यहां कॉकरोच यानी तिलचट्टे नजर आ जाएं तो साफ-सफाई पर सवाल उठने लगते हैं. ये ना सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं. अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं तो महंगे केमिकल्स पर पैसा खर्च करने के बजाय घरेलू नुस्खे अपनाएं. ये आसान और देसी टिप्स अपनाने के बाद कॉकरोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे. बस आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए, क्योंकि कई बार गलत मात्रा फायदा नहीं देती है. इस लेख में हम आपको कॉकरोच भगाने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं जो काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रोज वही नाश्ता खाकर बोर हो गए? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद ऐसा की बार-बार खाएंगे!
कॉकरोच क्यों होते हैं?
- गंदगी की वजह से
- नमी होना
- खाने की तलाश
- किचन में कोने होना
- अंधेरे वाली जगह
- सफाई ना होना
किचन से कॉकरोच कैसे दूर करें?
बोरिक पाउडर- कॉकरोच भगाने के लिए बोरिक पाउडर बहुत असरदार माना जाता है. यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा और बोरिक पाउडर को आटे या चीनी के साथ मिलाकर किचन में रख दें.
तेजपत्ता- यह बहुत कम लोगों को पता है कि तेजपत्ता कॉकरोच भगाने के लिए काफी मददगार है. इसका पाउडर बनाएं और पीसकर अलमारी, गैस स्टोव और सिंक के पास रख दें.
बेकिंग सोडा और चीनी- यह एक आसान और असरदार उपाय है. कॉकरोच को भगाने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाएं. इसे उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं.
नींबू और पानी- नींबू के पानी से भी कॉकरोच काफी दूर भागते हैं. इसलिए आप फर्श और किचन स्लैब को नींबू पानी से साफ करें. इससे ना सिर्फ सफाई होगी बल्कि कॉकरोच भी दूर रहेंगे.
केरोसिन ऑयल- कॉकरोच केरोसिन की बदबू से दूर भागते हैं. यह किचन के ड्रेन या कोनों में थोड़ा केरोसिन डालें, लेकिन आपको इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना है.
इसे भी पढ़ें- बालकनी में लगाएं असली सिंदूर का पौधा, केमिकल से मुक्त होगी महिलाओं की मांग
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines