Ganda Pankha Kaise Saaf Kare: किचन में लगा एग्जॉस्ट फैन खाना बनाते समय धुआं, तेल और भाप को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल करने की वजह से इस पर तेल और धूल की मोटी परत जम जाती है. इससे फैन चिपचिपा दिखने लगता है और उसकी स्पीड भी कम हो जाती है. कई लोग इसे साफ करने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह मुश्किल काम है. कई बार करंट लगने का भी डर रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है अगर पंखे को साफ करने के लिए सही तरीका अपनाया जाए तो एग्जॉस्ट फैन को मिनटों में चमकाया जा सकता है. तो देर किस बात की, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप पंखा आसानी से कैसे साफ कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें
किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? | Ganda Pankha Kaise Saaf Kare
- कनेक्शन हटाएं- सबसे पहले पंखे का कनेक्शन हटाएं और स्विच बंद कर दें. ऐसा करने से करंट लगने का डर खत्म हो जाएगा और आप आसानी से पंखा साफ कर पाएंगे. साथ ही, गीला कपड़ा लगाकर गंदगी भी हटाई जा सकती है.
पार्ट्स अलग करें- पंखा अच्छी तरह से साफ करने के लिए बेहतर होगा कि इसके अलग-अलग हिस्से कर लें. फ्रंट कवर निकालें और अच्छी तरह से साफ करें. इस दौरान ब्लेड को सावधानी से खोलें, क्योंकि इससे जमी गंदगी तक आसानी से पहुंच पाएंगे. - गर्म पानी का करें इस्तेमाल- महीनों बाद साफ होने की वजह से पंखा बहुत ही ज्यादा गंदा होगा. इसलिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है. अगर आप चाहें तो इसके अंदर साबुन भी डाल सकते हैं.
डीप क्लीनिंग करें- आप डीप क्लीनिंग भी कर सकते हैं. इससे पंखा बिल्कुल साफ हो जाएगा. इसके लिए बेकिंग सोडा पंखे के ऊपर छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सिरका डालें. 5 मिनट बाद ब्रश से हल्का रगड़ें. बस हो गया आपका पंखा बिल्कुल साफ.
मोटर की सफाई- मोटर की सफाई बहुत ही ध्यान से करनी होगी, क्योंकि पानी की वजह से यह खराब भी हो सकती है. इसके लिए आप सूखे कपड़े या ब्रश का इस्तेमाल करें. इसके बाद हल्के गीले कपड़े से पंखे को साफ करें.
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए गाय का दूध अच्छा है या भैंस का? जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
43 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines