क्या आपकी भी कॉफी हो जाती है सख्त? इन 3 स्मार्ट तरीकों से करें स्टोर

कॉफी आज के समय में सबसे पसंदीदा ड्रिंक में शामिल है। इसे पीने के बाद आप एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। वहीं, कई बार जब आप कॉफी को स्टोर करते हैं तो ये सख्त होने लगती है, जिस वजह से इसका टेस्ट भी खराब हो जाता है। ऐसे में इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है।

Kitchen Hacks

Kitchen Hacks

विज्ञापन

कॉफी लगभग हर किसी को पीना पसंद होता और लोग इसे अलग-अलग तरीकों से बनाकर पीना पसंद करते हैं। इसे पीने के बाद शरीर की एनर्जी लंबें समय तक बनी रहती है और आप अपने काम पर भी फोकस कर पाते हैं। कई बार जब घर पर लेकर आते हैं तो उसे कुछ दिनों तक रखने के बाद वह जमने लगता। कॉफी, खास करके ग्राउंड कॉफी, हवा, नमी, गर्मी और रोशनी के संपर्क में आने के कारण समय के साथ सख्त हो सकती है। इसके बाद जब आप कॉफी बनाते हैं तो इसका टेस्ट भी अच्छा नहीं लगता है और फ्लेवर भी खराब हो जाता है। यहां स्मार्ट स्टोरेज हैक्स दिए गए हैं, जो कॉफी को सख्त होने से बचा सकते हैं और स्वाद और फ्लेवर को बोल्ड और ब्राइट बनाए रखते हैं।

चावल का छोटा बंडल

कॉफी पाउडर को जमने से बचाने के लिए कंटेनर के अंदर चावल का एक छोटा बंडल रखें। चावल एक्स्ट्रा नमी को सोख लेगा, जिससे कॉफी लंबे समय तक सूखी और फ्रेश रहती है।

Advertisment

एल्युमिनियम फॉयल से सील करें

कंटेनर का ढक्कन बंद करने से पहले उसके खुले हिस्से पर एल्युमिनियम फॉयल रखें। ये एक्सटा नमी को अंदर आने से रोकता है, जिससे कॉफी सूखी और टेस्टी बनी रहती है।

कॉफी कंटेनर को पूरी तरह से खोलने से बचें

कॉफी का नया पैकेट खोलते समय सिल्वर फॉइल को पूरी तरह से न निकालें। बल्कि, बीच में या किनारे पर एक छोटा सा छेद करें और  कॉफी को इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकालें। इससे नमी को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे कॉफी लंबे समय तक फ्रेश बनी रहेगी।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

फ्रिज में रखने से बचें- बहुत से लोग कॉफी को फ्रिज में रखते हैं, लेकिन वहां की नमी से कॉफी सख्त हो सकती है। अगर बहुत लंबे समय तक स्टोर करना हो, तो सील पैक करके फ्रीजर में रखना बेहतर है।

धूप से दूर रखें- धूप में रखने से कॉफी की खुशबू और स्वाद दोनों खत्म हो जाते हैं, और वह सख्त हो सकती है। इसलिए इसे धूप से बचाएं।

विज्ञापन

छोटे बैच में खरीदें- अगर आप रोज कॉफी नहीं पीते, तो बहुत ज्यादा मात्रा में कॉफी न खरीदें। छोटे पैकेट खरीदें ताकि हर बार ताजे कॉफी का इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ