Gas Burner Cleaning Tips: अक्सर खाना बनाते समय हम लोग गैस के आस-पास की जगह को तो एकदम साफ कर देते हैं, लेकिन उस एक चीज को भूल जाते हैं जो खाना पकाने में अहम भूमिका निभाती है और वह है गैस बर्नर. गैस बर्नर पर कभी मसालों के दाग लग जाते हैं तो कभी वह जल-जलकर काले पड़ जाते हैं. इसके चलते कई बार इनके खराब होने की नौबत आ जाती है, तो कभी गैस ज्यादा बर्बाद होने लगती है. ऐसे में बहुत से लोग गैस बर्नर को गीले कपड़े से साफ कर देते हैं या फिर हल्का-सा ब्रश मारकर छोड़ देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और घर पर ही आसानी से गैस बर्नर को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे तरीके के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं. आपको बता दें, यह तरीका YouTube चैनल Maa Ye Kaise Karu में बताया गया है, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें:Breakfast Special Idli: हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इडली बनाने का आसान तरीका
इस तरह करें गैस बर्नर को साफ | Way To Clean Gas Burner
- गैस बर्नर को साफ करने के लिए एक कटोरी लें. इसमें गर्म पानी डालें. इसके बाद एक नींबू का रस डालें. साथ ही थोड़ा सा ईनो या बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इस मिश्रण को 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- कुछ समय बाद एक अलग कटोरी में डिटर्जेंट लें. फिर ब्रश की मदद से बर्नर को अच्छी तरह रगड़ें और साफ करें. ऐसा करने से सारा कालापन निकल जाएगा. अगर दाग जिद्दी हैं, तो आप साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- जब बर्नर साफ हो जाए, तो आखिर में नींबू के छिलके से हल्के हाथों से रगड़ें, जिससे उसमें चमक आ जाए. इसके बाद उसे गर्म पानी से धो लें.
- धोने के बाद बर्नर को कम से कम 15–20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें.
- बस इस आसान तरीके से आपका गंदा और काला गैस बर्नर कम मेहनत में फिर से चमकने लगेगा.
यह भी पढ़ें:मौत के बाद भी जिंदा रहते हैं शरीर के ये अंग, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
4 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines