Kishmish Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कई लोग किशमिश को सुखा खाना खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसे भिगोकर खाते हैं। जबकि इसे सुबह खाली पेट भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट किशमिश को भिगोकर खाने क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और आपको एक दिन कितनी मात्रा में किशमिश खानी चाहिए?
वजन रहता है कंट्रोल
किशमिश में डाइट्री फाइबर मौजूद होता है, जिससे आप ओवरईटिंग बच सकते है और अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। किशमिश का पानी डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है, जिससे आपका खाना आसानी से पचता है। वहीं, किशमिश में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
ये भी पढ़े- शरीर में प्रोटीन की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पूरी
स्किन रहती है हेल्दी
किशमिश और उसका पानी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को दूर रखते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं और आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
किशमिश में विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे जरूरी विटामिन होते हैं। साथ ही फेनोलिक यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
इसमें कैल्शियम और बोरॉन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस को दूर रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप किशमिश को रोज भिगोकर खा सकते हैं।
बॉडी रहती है डिटॉक्स
अगर आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश खाते हैं, तो पूरे दिन बॉडी डिटॉक्स रहती है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आप दिन में 20 से 30 किशमिश खा सकते हैं, जो आपकी हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
9 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
10 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
14 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
15 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
18 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines