Interesting Facts About Strawberry: ज्यादातर फलों के बीज अंदर होते हैं जैसे आम, सेब, तरबूज या पपीता. बहुत कम फ्रूट्स के बीज ऊपर की ओर होते हैं और होते भी हैं तो लोगों का इस बात पर ध्यान ही नहीं जाता. उन्हें इस बारे में पता ही नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी फल है जिसके बीज बाहर की तरफ होते हैं? यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. जिस फल की हम बात कर रहे हैं, वह है स्ट्रॉबेरी. स्ट्रॉबेरी अपनी बनावट और स्वाद दोनों के कारण बाकी फलों से अलग पहचान रखती है. आइए इस अनोखे फल के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या मौत के बाद भी सुन सकता है इंसान? दिल रुकने के बाद भी शरीर का ये अंग रहता है एक्टिव! होश उड़ा देगी नई रिसर्च
स्ट्रॉबेरी क्यों है खास?
स्ट्रॉबेरी को देखा जाए तो इसके ऊपरी हिस्से पर छोटे-छोटे दाने दिखाई देते हैं. इन दानो को आमतौर पर लोग बीज ही समझते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता क्योंकि ये स्ट्रॉबेरी के बीज होते हैं. वैज्ञानिक भाषा में इन्हें एसीन (achenes) कहा जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक, एक स्ट्रॉबेरी पर लगभग 200 तक बीज हो सकते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं.
स्ट्रॉबेरी का लाल हिस्सा क्या होता है?
दिलचस्प बात यह है कि जिस लाल हिस्से को हम फल समझते हैं, वह असल में फूल का विकसित भाग होता है, जबकि ऊपर लगे छोटे-छोटे दाने ही असली फल होते हैं जिनमें बीज मौजूद रहते हैं. यह बहुत कम लोगों को मालूम होता है.
स्ट्रॉबेरी का स्वाद कैसा होता है?
स्ट्रॉबेरी मीठी और हल्की खट्टी होती है, इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इससे शेक, आइसक्रीम, जैम, केक, स्मूदी और सलाद आदि तैयार कर सकते हैं. भारत में भी स्ट्रॉबेरी की खेती बढ़ती जा रही है और सर्दियों में यह आसानी से बाजार में मिल जाती है.
स्ट्रॉबेरी के पोषक तत्व कौनसे हैं?
स्ट्रॉबेरी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि पोषण में भी भरपूर होती है. इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं.
- विटामिन सी
- फाइबर
- एंटीऑक्सीडेंट
- पोटैशियम
- फोलेट
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे
- इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करना
- स्किन के लिए फायदेमंद
- दिल के लिए अच्छा
- वजन कंट्रोल करना
- पाचन में सुधार होना
इसे खाने का सही तरीका?
स्ट्रॉबेरी को आप कई तरह से खा सकते हैं. आप इससे व्यंजन तैयार करके शेक का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Paneer Chilla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें अलविदा, अब हेल्दी और टेस्टी पनीर चीला से करें दिन की शानदार शुरुआत
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
7 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
9 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines