Kin Sabjiyo Ka Achar Nahi Banta: अचार के बिना भारतीय थाली बिल्कुल अधूरी है, इसलिए आपको आम, नींबू, मिर्च, गाजर जैसे कई अचार तो हर घर में आसानी से मिल जाएगा. कुछ लोग घर पर तैयार करना पसंद करते हैं, क्योंकि सही मसाले, तेल और धूप के साथ बना अचार महीनों तक स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखता है. आप अपने हिसाब से अचार को पारंपारिक तरीके से तैयार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सब्जी का अचार नहीं बनाया जा सकता? कई लोग बिना जानकारी के हर तरह की सब्जी का अचार बनाने की कोशिश कर लेते हैं, लेकिन नतीजा यह होता है कि अचार जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आपकी मेहनत के साथ-साथ पैसे भी बेकार हो जाते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन सब्जियों का अचार नहीं बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गंजापन अब नहीं! बालछड़ से गिरते बालों को दोबारा उगाने में मिल सकती है मदद, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
किन सब्जियों का अचार नहीं बन सकता?
पत्तेदार सब्जियों का अचार- हरी पत्तेदार सब्जियों का अचार बिल्कुल नहीं बन सकता. आप पालक, मेथी, सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियों का अचार नहीं बना सकते हैं. इनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है तो यह जल्दी सड़ने लगती हैं. अचार में फफूंदी आने का खतरा भी बढ़ जाता है.
पानी वाली सब्जियां- अचार का टेक्सचर गाढ़ा होता है और लंबे वक्त तक स्टोर करने लायक होता है. इसलिए इसे ज्यादा पानी वाली सब्जियों से नहीं बना सकते हैं जैसे लौकी, तोरी, कद्दू और खीरा आदि. ये जल्दी गल जाती हैं.
जल्दी पकने वाली सब्जियां- बहुत नरम या जल्दी गलने वाली सब्जियों का भी अचार नहीं बनाया जा सकता जैसे टमाटर. इन सब्जियों से अचार में लिक्विड ज्यादा हो जाता है और इसका स्वाद खराब हो जाता है. अगर आप बनाकर रखना चाहें तो लंबे वक्त तक नहीं रख सकते हैं.
कड़वी सब्जियां- कड़वी सब्जियों से अचार बनाने की गलती ना करें. कुछ सब्जियां अचार में अच्छा स्वाद नहीं देती हैं, जिससे स्वाद बिगड़ सकता है. सब्जियां मसालों के साथ मेल नहीं खाती हैं. इसलिए आप अचार बनाने के लिए अच्छी सब्जी का इस्तेमाल करें.
किन सब्जियों का अचार बनाना सही रहता है?
आप अचार बनाने के लिए लंबे वक्त तक रखने वाली या स्वाद को स्थिर रखने वाली सब्जियों का इस्तेमाल करें. आप कच्चे आम, नींबू, गाजर, हरी मिर्च, फूलगोभी या लहसुन जैसी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें पानी कम होता है और ये मसालों के साथ अच्छे से सेट हो जाती हैं.
अचार बनाते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- सब्जियों को खरीदने के बाद अच्छी तरह से धो लें.
- अचार रखने के लिए कांच या सिरेमिक बर्तन का इस्तेमाल करें.
- अचार में तेल ज्यादा डालें, ताकि अचार पूरी तरह से डूब जाए.
- अचार बनाने के बाद धूप में रखें और सही मसालों का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- ईद पर सेवइयों को दें ब्रेक, दस्तरखान पर सजाएं ये 5 खास फ्यूजन व्यंजन
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines