हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Bathing Tips: नहाते समय अपनाएं ये 2 आसान ट्रिक्स, बॉडी की खुजली होगी गायब

 Khujli Door Karne Ke Upay: सर्दियों में बॉडी ड्राई हो जाती है और इसी कारण नहाने के बाद भी खुजली की समस्या बढ़ जाती है. अगर नहाने के बाद भी स्किन आराम नहीं देते, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
खुजली को कम करने के टिप्स- Image Credit- Freepik

Khujli Hone Ke Lakshan: इस मौसम में बॉडी का सूखना और खुजली होना आम बात है, लेकिन परेशानी तब बढ़ती है जब नहाने के बाद भी बॉडी में जलन और खुजली कायम रहती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि खुजली सिर्फ मौसम की नहीं, बल्कि आपकी नहाने की आदतों से भी जुड़ी हो सकती है. ऐसे में हमें अपना नहाने का तरीका बदलने की जरूरत है. थोड़े से बदलाव और सही टिप्स अपनाकर इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.

क्यों होती है खुजली?

जब बॉडी की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर होती है, तो हल्की-सी रगड़ भी खुजली का कारण बन जाती है. इसे हमें अपने शरीर का ध्यान रखना जरूरी होता है. आप  अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- मधुमक्खी के काटने पर क्या लगाने से जहर तुरंत उतर जाता है? यहां जानिए असरदार घरेलू उपाय

विज्ञापन

नहाते समय अपनाएं ये 2 आसान ट्रिक्स

ज्यादा  गर्म पानी इस्तेमाल न करें

इस मौसम में अक्सर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि गर्म पानी हमारे शरीर की नमी खत्म करने का काम करता है. ऐसे में जरूरी है कि हल्का गुनगुना पानी का इस्तेमाल किया जाए, ताकि बॉडी की नेचुरल ऑयल लेयर ना टूटे और खुजली कम की जा सके.

नहाने के बाद मॉइस्चराइजर न लगाना भूलें

नहाने के बाद स्किन ज्यादा सूख जाती है. इसलिए नमी बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना जरूरी है. आप नेचुरल चीज जैसे तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नहाने के 2 मिनट के अंदर बॉडी लोशन या नारियल तेल लगा लें. इससे स्किन पूरे दिन नर्म रहती है और सूखापन का असर खत्म हो जाता है.

विज्ञापन

खुजली रोकने के दूसरे उपाय

  • नीम के पत्ते- आप नहाने के पानी में नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • चंदन का पाउडर- अगर खुजली कम करने के लिए चंदन के लेप का इस्तेमाल किया जाए तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
  • मुल्तानी मिट्टी- अगर आपको मिट्टी से कोई एलर्जी नहीं है तो खुजली कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Office Romance के मामले में भारत ने UK और US को छोड़ा पीछे, रैंकिंग में आया यह नंबर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola