Khaskhas Thandai Recipe: ठंड का मौसम जा रहा है और गर्मी आ रही है। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडाई की जरूरत होती है, इसलिए आज हम आपके लिए खसखस की ठंडाई की रेसिपी लेकर आए है।
साथ ही अगर सेहत के लिहाज से देखा जाए तो ये बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही होली का त्योहार भी करीब है, तो ये होली के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन है। तो चलिए जान लेते है खसखस की ठंडाई बनाने की आसान विधि
खसखस ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
खसखस- 50 ग्राम, चीनी- स्वादानुसार, पानी- जरूरत के मुताबिक, आइस क्यूब्स- 4-5
खसखस ठंडाई बनाने की विधि
खसखस की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आपको पोस्ता दाना यानी खसखस को बहुत ही अच्छे से साफ करना होगा। इसके बाद एक बॉउल में खसखस के दानों को भिगोकर रख दें।
और पढ़िए –Rava Uttapam Recipe: मिनटों में बना सकेंगे रवा उत्तपम रेसिपी! जाने विधि
इन्हें कम से कम तीन घंटे के लिए भिगोकर रखें और नरम हो जाने दें। इसके बाद इन्हें पानी से निकाल लें और खसखस के बीजों को मिक्सी में डाल एक स्मूद पेस्ट बना लें।
इसके बाद इसे एक बार फिर से ग्राइंड कर लें और जब ये दरदरी पिस जाए, तो इसमें 4 टेबलस्पून पानी डालकर मिला लें और दो बार फिर से ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक बारीक कपड़े की मदद से इसे एक बॉउल में छान लें और जो पेस्ट कपड़े में रह गया है, उसमें फिर से पानी डालकर उसे दोबारा छान लें।
इसके बाद इसमें (पोस्ता ठंडाई) में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और जब यह ठंडी हो दाए, तो इसे आप फ्रिज से निकाल लें और सर्विंग गिलास में डालकर इसके ऊपर आइस क्यूब्स को डालकर सर्व करें। (अगर आप बहुत ज्याद ठंडा नहीं पीना चाहते हैं, तो आइस क्यूब्स को न डालें।)
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines