Khaskhas Panjiri Recipe: खसखस यानी पोस्ता दाना हमारे दिमाग की सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। सर्दियों में तो इसे बनी रेसिपी को काफी खाया जाता है। इसके अलावा पंजीरी (Panjiri Recipe) का भी ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाता है। सर्दियों (Winter Khakhas Recipe) में खसखस पंजीरी सेहतमंद होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है। इस मौसम में रोजाना एक चम्मच खसखस पंजीरी जरूर खानी चाहिए।
अगर आपको खसखस पंजीरी (Posta Dana Panjiri Recipe) बनानी नहीं आती है या फिर इसे जल्दी बनाने का तरीका जानना चाहते हैं तो आइए आपक खसखस पंजीरी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
Khaskhas Panjiri Ingredients in Hindi
- 1 कप- खसखस
- 1 कप- सफेद तिल
- 2 कप- गेहूं का आटा
- 200 ग्राम- देसी घी
- 1 कप- गुड़
- 1 कप- बादाम
- 1 कप- किशमिश
- 1 कप- काजू
- 1 चम्मच- इलायची पाउडर
- 1 कप- खरबूजे के बीज
Khaskhas Panjiri Recipe in Hindi
सबसे पहले एक प्लेट या किसी कटोरी में ड्राय फ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू और किशमिश को छोटे-छोटे टुकड़े में बारीक काट लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें पहले सफेद तिल को डालकर गोल्डन ब्राउन कलर में ड्राई रोस्ट कर लें। गोल्डन ब्राउन कलर में सफेद तिल को रोस्ट करने के बाद एक कटोरी में निकाल लें।
अब कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद बारीक कटे बादाम और काजू को भी फ्राई कर लें। इसके बाद आपको खसखस को भी घी में रोस्ट कर लेना है।
कड़ाही को फिर से गैस पर रखें और उसमें गेंहू का आटा डालकर सुनहरा भून लें। अब इसमें भुनी खसखस, सफेद तिल, फ्राइड ड्राय फ्रूट्स औक खरबूजे के बीज भी मिलाकर भून लें। दो मिनट भूननें के बाद गुड़ पीसकर या छोटा-छोटा तोड़कर इसमें डालकर पका लें। सभी मिश्रण को गुड़ पिघलने तक पका लें। इसमें इलायची पाउडर भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इस तरह से स्वादिष्ट और पोष्टिक खसखस पंजीरी बनकर तैयार हो चुकी है। लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप पंजीरी को एयर टाइप कंटेनर में रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines