Gas Problem After Dinner: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस, पेट भारी लगना, एसिडिटी और खट्टी डकारें बहुत आम समस्या बनती जा रही हैं. इसकी सबसे बड़ी वजहें गलत खानपान, देर रात खाना खाना , तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी हैं. कई लोगों को दिनभर यह समस्या महसूस होती रहती हैं और जब आराम मिलता है, तो रात को खाना खाने के बाद पेट में जलन, गैस और बेचैनी फिर शुरू हो जाती है. अगर समय रहते सही आदतें न अपनाई जाएं, तो यह समस्या रोजमर्रा की परेशानी बन सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत की 70% आबादी में मिली इस खास विटामिन की भारी कमी! शरीर में दिखें ये संकेत, तो हो जाएं सावधान
सही समय पर हल्का खाना
रात में बहुत भारी और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए, यह पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव डालता है. इससे खाना सही से नहीं पच पाता और खट्टी डकारें आने लगती हैं. कोशिश करें कि रात का भोजन सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लें. डिनर में दाल, सब्जी, सूप, सलाद और हल्का घर का खाना शामिल करें. इससे पेट को आराम मिलता है और एसिडिटी का खतरा कम होता है.
घरेलू उपाय जो पाचन को करें मजबूत
अदरक और शहद पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा कद्दूकस किया अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट को राहत मिल सकती है. इसके अलावा त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या कम होती है. हालांकि, त्रिफला चूर्ण लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
सोने से पहले अपनाएं ये आसान आदतें
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर हो पाती है. यह पेट को साफ रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही रात में ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें. सादा और हल्का भोजन ही खाएं, ताकि पेट शांत रहे और खट्टी डकारों की परेशानी न हो.
खाने के बाद तुरंत न लेटें
अक्सर लोग खाना खाने के बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, ऐसा करना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे जलन और डकारें होती हैं. बेहतर है कि आप भोजन के बाद 5-10 मिनट की हल्की वॉक करें. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें: किडनी स्टोन में साइज के हिसाब से कौन सी सर्जरी है सबसे बेस्ट? जानिए एक्सपर्ट्स ने क्या कहा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 mins agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
2 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
3 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
5 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
7 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
8 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines